बरेली: वेब सीरिज तांडव को लेकर मचा है घमासान, प्रतिबंध लगाने को अब हुआ ये काम…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। हिंदू जागरण मंच ने वेब सीरिज तांडव को धार्मिक भावनाओं को आघात पहुंचाने वाला बताते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। मंच की ओर से इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम रोहित कुमार यादव को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है …

अमृत विचार, बरेली। हिंदू जागरण मंच ने वेब सीरिज तांडव को धार्मिक भावनाओं को आघात पहुंचाने वाला बताते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। मंच की ओर से इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम रोहित कुमार यादव को सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया है कि वेब सीरिज तांडव में अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर हिंदू धर्म की भावना को आघात पहुंचाने का काम किया गया है। देवी, देवताओं के प्रति अभद्र टिप्पणी की गई है जो हिंदू धर्म के खिलाफ सोची-समझी साजिश है। इसके चलते इसे प्रतिबंधित किया जाए।

वेब सीरिज पर प्रतिबंध न लगाने पर देशभर में प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अरूण कुमार, महानगर अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, विशाल प्रकाश, अमित क्षत्रिय, प्रतिपाल सिंह, अंशुमान पटेल, राजन बाबू, हर्ष भारद्वाज, मनोज वाजपेयी, श्यामवीर, वीरेश सक्सेना, गोपाल शर्मा, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार