नोबिता और शिजुका की हुई शादी तो इमोशनल हुए फैंस, बोले- डेकिसुगी कहां है?
अगर आप भी कार्टून शोज देखने के शौकीन हैं तो आपने डोरेमॉन का नाम जरूर सुना होगा। डोरेमॉन भारत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कार्टून शो है। फुजिको फुजिओ द्वारा गढ़ा गया ये फिक्शन किरदार एक रोबोटिक मेल कैट है जो कि भविष्य से 22वीं सदी में आ जाता है। इस शो में कार्टून …
अगर आप भी कार्टून शोज देखने के शौकीन हैं तो आपने डोरेमॉन का नाम जरूर सुना होगा। डोरेमॉन भारत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कार्टून शो है। फुजिको फुजिओ द्वारा गढ़ा गया ये फिक्शन किरदार एक रोबोटिक मेल कैट है जो कि भविष्य से 22वीं सदी में आ जाता है। इस शो में कार्टून के कैरेक्टरर्स डोरेमॉन, नोबित, शिजुका, सुनियो और जियान ने लोगों के दिलों पर राज किया हुआ हैं। बच्चे जितना प्यार डोरेमॉन को करते हैं उन्हें उतना ही पसंद आता वो लड़का जिसके घर में डोरेमॉन रहता है। हम बात कर रहे हैं नटखट बच्चे नोबिता की।
Finally Nobita got married to shizuka #Nobita pic.twitter.com/iXRmgNM3Mc
— Kris Patel (@Krispatelboss) January 20, 2021
लंबे वक्त तक बच्चों और बड़ों का मनोरंजन करता रहा नोबिता उसकी दोस्त शिजुका को कितना पसंद करता है ये तो सभी जानते हैं। वह हमेशा ही शिजुका को इंप्रेस करने की कोशिश में रहता है, कई बार दोनों का झगड़ा हो जाता है लेकिन बावजूद इसके डोरेमॉन, शिजुका और नोबिता दोस्त हैं। हालांकि अब वक्त आ गया है कहानी को आगे बढ़ाने का और अब जल्द ही डोरेमॉन की अगली फिल्म रिलीज होने जा रही है, जिसमें नोबिता और शिजुका की शादी दिखाई जाएगी।
Zindagi sawar dun,
Ik nayi bahaar dun
Duniya hi badal dun mai
Toh pyara sa chamatkar hun…Finally nobita ko apna sizuka mil hi gaya ??chalo yeah bhi theek hai ❤️
Happy married Life ?#nobitamarriedshizuka#doraemon pic.twitter.com/WGNX7VqV9O— rajaaravbehera (bikul) (@rajaaravbehera1) January 20, 2021
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म के सीक्वल का नाम ‘Stand by Me Doraemon 2’ होगा। पहले पार्ट में नोबिता और डोरेमॉन की मुलाकात और उनके एडवेंचर के बारे में दिखाया गया था। वहीं इस पार्ट में नोबिता और शिजुका की शादी के बारे में दिखाया जाएगा। ये फिल्म नवंबर 2020 में जापान में रिलीज हो चुकी है। फरवरी 2021 में इसे इंडोनेशिया में रिलीज किया जाएगा।
सीबीआई पिक्चर्स ने ये खबर ट्विटर पर शेयर की है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर नोबिता और शिजुका की शादी ट्रेंड होने लगी है। इस कार्टून शो को पसंद करने वाले करोड़ों फैंस सोशल मीडिया पर ट्वीट कर अपने इमोशंस शेयर कर रहे हैं। नोबिता और शिजुका की शादी को लेकर कुछ फैंस इमोशनल भी नजर आ रहे हैं।
Februari ini, kisah hangat sepanjang masa kembali ke layar lebar. STAND BY ME Doraemon 2 mulai Februari 2021 hanya di bioskop. pic.twitter.com/LTN2tN3dAn
— CBI pictures (@CBIpictures) January 19, 2021
ट्विटर पर उनके एक फैन ने दोनों की शादी से जुड़ी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “नोबिता आखिरकार शिजुका से शादी करने जा रहा है। अब डेकिसुगी कहां है?”
Nobita is finally getting married to Shizuka??
Where's Dekisugi now?? pic.twitter.com/P35KGr54RZ
— Sharon #BaarishonMein☂️ (@Sharon_drdz) January 19, 2021
ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, “अरे नोबिता की शादी मुझसे पहले हो गई।”
Deym, Nobita got married before me ??? pic.twitter.com/FUMm3YOBnm
— ًFatin (@TheOnlyFatin) January 19, 2021
