अमेठी: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने की कोरोना महामारी के दौरान प्रशासन के कार्याें की सराहना
अमेठी, अमृत विचार। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक शुक्रवार को सांसद स्मृति इरानी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। बैठक में जिले के विकास से जुडे सभी मुददों पर चर्चा हुई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कोरोना माहमारी के दौरान प्रशासन के द्वारा किये …
अमेठी, अमृत विचार। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक शुक्रवार को सांसद स्मृति इरानी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। बैठक में जिले के विकास से जुडे सभी मुददों पर चर्चा हुई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कोरोना माहमारी के दौरान प्रशासन के द्वारा किये गए कार्याें की सराहना की। बैठक में जिलाधिकारी अरुण कुमार ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति से संबंधित समस्त योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया।
सांसद स्मृति ईरानी ने मनरेगा, दीनदयाल अंत्योदय योजना, दीनदयाल उपाध्याय योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण/शहरी), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण/शहरी), डिजिटल भारत भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, डिजिटल इंडिया पब्लिक इंटरनेट एक्सेस प्रोग्राम, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना, उज्जवला योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, बाल विकास सहित अन्य योजनाओं पर गम्भीरता से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान सांसद को अवगत कराया कि मनरेगा योजना अंतर्गत जनपद के चिन्हित 2100 तालाबों के सापेक्ष 1591 तालाबों का कार्य पूर्ण कराया गया है। शेष 509 तालाबों पर कार्य प्रगति पर है, लॉकडाउन की अवधि में 18591 प्रवासी श्रमिकों में से 14716 प्रवासी श्रमिकों को रोजगार प्रदान किया जाए किया गया है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में वार्षिक लक्ष्य 2324 के सापेक्ष 1156 समूहों का गठन करते हुए 768 समूहों को रिवाल्विंग फंड उपलब्ध कराया गया है, समूह बैंक लिंकेज के वार्षिक लक्ष्य 619 के सापेक्ष 78 समूहों को सीसीएल बैंक से ऋण लिंक की सुविधा उपलब्ध कराई गई है तथा 38 समूहों को बैंक ऋण लिंक स्वीकृत कराया गया है।
स्कूल ड्रेस लक्ष्य 76721 तैयार कर समूह द्वारा जनपद के विद्यालयों में वितरण कराया गया है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत कुल 1278 अभ्यर्थियों को सेवायोजित किया गया।
इस मौके पर दीपक सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह, विधायक राकेश प्रताप सिंह, विधायक गरिमा सिंह, राज्यमंत्री सुरेश पासी, राजेश अग्रहरि, पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डा. अंकुर लाठर, अपर जिलाधिकारी सुशील प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आशुतोष दूबे, जिला विकास अधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय, परियोजना निदेशक आशुतोष दूबे आदि लोग रहे।
