लखनऊ: रेलवे प्रशासन ने इन दो ट्रेनों को अगले आदेश तक किया रद्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन परिचालनों की वजह से दो जोड़ी ट्रेनों को अगले आदेश तक निरस्त करने का निर्णय लिया है। इनमें दोनों दिशाओं से ट्रेन नंबर 04060 व 04059 नई दिल्ली-वाराणसी-नई दिल्ली वाया लखनऊ क्लोन एक्सप्रेस 29 जनवरी से नई दिल्ली से तथा वाराणसी से 30 जनवरी से अग्रिम सूचना तक …

लखनऊ, अमृत विचार। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन परिचालनों की वजह से दो जोड़ी ट्रेनों को अगले आदेश तक निरस्त करने का निर्णय लिया है। इनमें दोनों दिशाओं से ट्रेन नंबर 04060 व 04059 नई दिल्ली-वाराणसी-नई दिल्ली वाया लखनऊ क्लोन एक्सप्रेस 29 जनवरी से नई दिल्ली से तथा वाराणसी से 30 जनवरी से अग्रिम सूचना तक रद्द रहेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 02573 व 02574 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर वाया लखनऊ क्लोन एक्सप्रेस 31 जनवरी से मुजफ्फरपुर से तथा एक फरवरी से आनंद विहार टर्मिनल से अग्रिम सूचना तक रद्द रहेगी।

संबंधित समाचार