बरेली: अभी खरीद लें सोना-चांदी, बाद में बढ़ जाएंगे दाम
अमृत विचार, बरेली। खरमास बीतने के बाद सोना-चांदी के दाम में लगातार आ रही कमी से अब शहर का सर्राफा बाजार चमकने लगा है। सप्ताह भर में 1800 रुपए प्रति किलो चांदी और 1255 रुपए प्रति दस ग्राम सोने के दाम में कमी आई है। दामों में गिरावट आने के बाद ग्राहक गहने बनवाने के …
अमृत विचार, बरेली। खरमास बीतने के बाद सोना-चांदी के दाम में लगातार आ रही कमी से अब शहर का सर्राफा बाजार चमकने लगा है। सप्ताह भर में 1800 रुपए प्रति किलो चांदी और 1255 रुपए प्रति दस ग्राम सोने के दाम में कमी आई है। दामों में गिरावट आने के बाद ग्राहक गहने बनवाने के लिए सर्राफा शोरूम पर पहुंच रहे हैं। हालांकि, अभी भी कुछ ग्राहक भाव और गिरने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वहीं, सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक यह खरीदारी करने का सबसे उपयुक्त समय है। आने वाले समय में दाम फिर से बढ़ने की संभावना बनी हुई है।
बरेली सर्राफा बाजार एसेासिएशन अध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल बताते हैं कि सप्ताह भर से सोना-चांदी के भाव गिर रहे हैं। शादी व मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटे लोगों के लिए इस समय सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा अवसर है। यही वजह है कि लोग अप्रैल, मई की वैवाहिक लग्न की तैयारियों को लेकर अभी से आर्डर देने लगे हैं। 7 जनवरी को सोना 52,380 रुपए प्रति दस ग्राम जबकि चांदी 68,500 रुपए प्रतिकिलो थी। वहीं, 9 जनवरी को सोने की प्रति दस ग्राम के भाव में 1480 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी में 2500 रुपए प्रतिकिलो की कमी आई है।
सोना-चांदी के दामों पर एक नजर
दिनांक सोना रु./10ग्राम चांदी रु./किलो
15 जनवरी 51,125 66,700
13 जनवरी 51,250 66,500
12 जनवरी 51,325 66,700
11 जनवरी 51,200 66,100
9 जनवरी 50,900 66,000
8 जनवरी 51,850 67,400
7 जनवरी 52,380 68,500
खरमास बीतने के बाद भाव में कमी आने से ग्राहकों की पूछताछ बाजार में बढ़ गई है। अप्रैल के लग्न को लेकर तेजी दिखा रहे हैं। -रामकुमार अग्रवाल, अध्यक्ष बरेली सर्राफा ऐसोसिएशन
ग्राहकों के लिए इस समय सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा अवसर है। जिन्हें लगता है कि भाव और कम होगा तो यह उनकी भूल है। -संजीव अग्रवाल, सर्राफा कारोबारी
