बरेली: बिना सचल दल के हो रहीं सुधार परीक्षाएं
अमृत विचार, बरेली। विश्वविद्यालय की ओर से 48 केंद्रों पर इंप्रूवमेंट एग्जाम (सुधार परीक्षा) कराए जा रहे हैं। कई विषयों की परीक्षाएं हो भी चुकी हैं लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय की ओर से कोई भी सचल दल तैयार नहीं किया गया है। परीक्षा 29 जनवरी को समाप्त होगी। सिर्फ महाविद्यालयों के सचल दल ही परीक्षा …
अमृत विचार, बरेली। विश्वविद्यालय की ओर से 48 केंद्रों पर इंप्रूवमेंट एग्जाम (सुधार परीक्षा) कराए जा रहे हैं। कई विषयों की परीक्षाएं हो भी चुकी हैं लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय की ओर से कोई भी सचल दल तैयार नहीं किया गया है। परीक्षा 29 जनवरी को समाप्त होगी। सिर्फ महाविद्यालयों के सचल दल ही परीक्षा करा रहे हैं लेकिन वहां भी कोई सख्ती नहीं की जा रही है।
परीक्षार्थियों की शुरुआत में भी सख्ती से चेकिंग नहीं की जा रही है। यही वजह है कि अभी तक कहीं से कोई नकल सामग्री पकड़े जाने की भी खबर नहीं आयी है। एलएलबी की परीक्षा के दौरान भी विश्वविद्यालय की ओर से छोटी परीक्षा बताकर सचल दल नहीं बनाया गया था जबकि बरेली कॉलेज में कई बार नकल पकड़ी गई थी और परीक्षार्थियों ने हंगामा भी किया था।
