ममता ने उठाई चार राजधानियों की मांग, कहा- देश में सिर्फ एक ही राजधानी क्यों हो?
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि भारत जैसे बड़े देश के लिए चार राष्ट्रीय राजधानी होनी चाहिए। ममता बनर्जी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को यहां एक रैली निकाली। श्याम बाजार में टीएमसी कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोगों ने शंखनाद …
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि भारत जैसे बड़े देश के लिए चार राष्ट्रीय राजधानी होनी चाहिए। ममता बनर्जी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को यहां एक रैली निकाली। श्याम बाजार में टीएमसी कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोगों ने शंखनाद की ध्वनि के साथ रोड शो की शुरुआत की।
रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भारत में चार रोटेटिंग राजधानियां होनी चाहिए। अंग्रेजों ने पूरे देश पर कोलकाता से शासन किया। हमारे देश में केवल एक ही राजधानी क्यों होनी चाहिए। हम आज ‘देशनायक दिवस’ मना रहे हैं। रवींद्रनाथ टैगोर ने नेताजी को ‘देशनायक’ कहा था। क्या है ये ‘पराक्रम’?
ममता ने कहा, जब नेताजी ने इंडियन नेशनल आर्मी का गठन किया था तब उन्होंने गुजरात, बंगाल, तमिलनाडु राज्य के कई लोगों को इसमें शामिल किया था। वो हमेशा अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो नीति के खिलाफ खड़े रहे।
