हल्द्वानी: निगम की संस्तुति के बाद योजना के लाभ से वंचित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। नगर निगम द्वारा योजनाओं में चयनित लोगों को बैंकों के सुस्त व लापरवाह रवैये के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक माह से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी लोगों अभी तक बैंक द्वारा लोन नही मिल पा रहा है। निगम द्वारा लक्ष्य से अधिक तीन सौ से ज्यादा …

हल्द्वानी,अमृत विचार। नगर निगम द्वारा योजनाओं में चयनित लोगों को बैंकों के सुस्त व लापरवाह रवैये के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक माह से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी लोगों अभी तक बैंक द्वारा लोन नही मिल पा रहा है। निगम द्वारा लक्ष्य से अधिक तीन सौ से ज्यादा लोगों की संस्तुति की गई है , जबकि अभी तक सिर्फ 35 लोगों को ही योजना का लाभ मिल सका है।

लोगों को आत्मनिर्भर करने के लिए संचालित दीनदयाल राष्ट्रीय आजिविका मिशन के तहत व्यापार करने के कम दरों पर लिए दो लाख तक का लोन दिया जाना है। इसके लिए नगर निगम द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा करने के बाद भी आवेदकों को बैंकों के चक्कर लगानें पड़ रहे हैं। जबकि मिशन में चयन से पूर्व लीड बैंक अधिकारी, नगर आयुक्त, जिला उद्योग प्रबंधक सहित अनेक उच्चाधिकारीयों द्वारा लोगों का बाकायदा साक्षात्कार आयोजित किया गया था। लोगों को उम्मीद थी की विभाग द्वारा निर्धारित सभी शर्तों को पूरा करने के बाद आसानी से लोन मिल जाएगा।

इसके लिए नगर निगम द्वारा सभी आवेदकों को चयनित कर बैंकों को सभी कागजात मुहैया करा दिया गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक बैंक अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
वर्तमान वित्तिय वर्ष में शासन की ओर से 90 लोगों को लाभांवित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जबकि विभाग की ओर से तीन सौ से ज्यादा आवेदकों की संस्तुति कर बैंकों को भेजा गया है। वहीं अभी तक 35 आवेदकों के ही लोन स्वीकृत हो पाए हैं।
—————-
कोरोना काल में हुए सबसे ज्यादा इंटरव्यू
योजना के तहत पूर्व मे वर्ष भर में दो बार ही साक्षात्कार कराया जाता रहा है। जबकि कोरोना काल में आवेदकों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए इस बार अब तक छह बार साक्षात्कार आयोजित किया गया।
————
बैंकों द्वार जो फाइलें वापस आई हैं उनमें त्रुटियों को सुधार कर दोबारा भेजा जाएगा। वहीं लोगों को लाभ मिल सके इसलिए उच्च अधिकारियों को भी सूचना दी जा रही है।  – आई पी पंत, मिशन मैनेजर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता