बरेली: शिवसेना ने मनाया हिंदू रक्षा दिवस, बाला साहब ठाकरे को भारत रत्न देने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। शिवसेना ने सुभाष चंद्र बोस और बाला साहब ठाकरे की 95वीं जयंती को हिंदू रक्षा दिवस के रूप में मनाया। शहर में वाहनों के काफिले के साथ शिवसेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें बाला साहब ठाकरे को भारत रत्न देने …

अमृत विचार, बरेली। शिवसेना ने सुभाष चंद्र बोस और बाला साहब ठाकरे की 95वीं जयंती को हिंदू रक्षा दिवस के रूप में मनाया। शहर में वाहनों के काफिले के साथ शिवसेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें बाला साहब ठाकरे को भारत रत्न देने सहित कई मांगों को पूरा करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में बताया गया है कि शिवसेना के संस्थापक को भारत रत्न दिया जाए। देश को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए। बाबरी विध्वंस में जिन कार सेवकों की जान गई, उनके परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई जाए। रविवार की जगह मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित हो।

गौ हत्या पर फांसी की सजा, दो बच्चों का कानून लागू हो। देवी-देवताओं का अपमान करने वाली वेब सीरिज तांडव पर रोक लगाई जाए। कुतुबखाना ओवरब्रिज का शिवेसना विरोध करती है। ज्ञापन देने वालों में जिला प्रमुख बंटू सिंह, दीपक पाठक, रवि सोनकर, निर्मल राजपूत, हनी सिंह, हरेंद्र शर्मा, धीरज कुमार, जयवीर सोनकर, प्रदीप अग्रवाल, महेश प्रजापति, दीपक सिंह, डा. मनीष, विकल्प गोयल, आकाश कुमार, नवीन सक्सेना, मनोज पांडे, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार