बरेली: ग्रामीण क्षेत्रों में उठाएं मिशन शक्ति की आवाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बालिकाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेटियों और महिलाओं को सशक्त एवं …

अमृत विचार, बरेली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बालिकाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेटियों और महिलाओं को सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना 2014 से चलाई जा रही है। जिससे समाज में बेटियां सभी क्षेत्रों में भागीदारी निभा रही हैं। माइनिंग के क्षेत्र में भी भागीदारिता कर रही हैं।

विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य मिथलेश अग्रवाल ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को बेहतर ढंग से राष्ट्रीय बालिका दिवस के कार्यक्रम चलाने पर प्रोत्साहन किया। कहा कि पहले से महिला अपराध कम हुए हैं। राज्य महिला आयोग महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। मिशन शक्ति की आवाज ग्रामीण क्षेत्रों में उठानी है। ग्रामीण महिलाओं को उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जागरूक करना है। आशा संगिनी, आशा कार्यकर्ता व एनजीओ से जुड़े लोगों को देहात क्षेत्रों में काम करने की ज्यादा जरूरत है।

एनीमिया की समस्या पर ठीक से महिलाओं को गाइड करें, ताकि वह स्वस्थ रह सकें। महिला कल्याण की उप निदेशक नीता अहिरवार ने योजनाओं की जानकारी दी। विधिक जागरुकता शिविर में घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण समेत अन्य योजनाओं के प्रति सभी को जागरूक किया। सीओ श्वेता यादव, सारिका सक्सेना, सपना पांडेय, शबीना परवीन, नेहा यादव, सुमन वर्मा, नेहा यादव को मिशन शक्ति अभियान के तहत योगदान व सहयोग करने के लिए जेंडर चैंपियंस के रूप में सम्मानित किया। इस मौके पर सीएमएस डा.अलका शर्मा, बाल कल्याण समिति सदस्य डा. धर्मेंद्र नाथ शर्मा, दीनानाथ द्विवेदी, सोनम शर्मा, सौम्या वर्मा आदि आशा संगिनी व आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं।

अधिवक्ता हरिन्द्र कौर ने विधिक जानकारी दी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अधिवक्ता हरिन्द्र कौर चड्ढा ने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, दहेज उत्पीड़न, यौन शोषण, भरण पोषण से संबंधित अधिकारों की जानकारी दी। सीओ तृतीय श्वेता कुमारी यादव व चौकी इंचार्ज वन स्टॉप सेंटर की सोनी खम्पा ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है। 112 पीआरबी गाड़ियां जगह-जगह तैनात की गई हैं। जिसमें दो महिला आरक्षी तैनात रहती हैं।

संबंधित समाचार