बरेली: कोरोना टीकाकरण जागरूकता यात्रा का शहर में किया स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कोरोना टीकाकरण जागरूकता के लिए निकली 1500 किलोमीटर की यात्रा रविवार को जिले में पहुंची तो उसका भव्य स्वागत किया गया। डीडीपुरम चौराहे के पास रोटरी और इनरव्हील क्लबो ने जागरूकता यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया और उनके साथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इससे पहले गांधी …

अमृत विचार, बरेली। कोरोना टीकाकरण जागरूकता के लिए निकली 1500 किलोमीटर की यात्रा रविवार को जिले में पहुंची तो उसका भव्य स्वागत किया गया। डीडीपुरम चौराहे के पास रोटरी और इनरव्हील क्लबो ने जागरूकता यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया और उनके साथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इससे पहले गांधी उद्यान से दोनों क्लबों ने संयुक्त रूप से कार रैली निकाली और कोरोना वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक किया। कोरोना टीकाकरण जागरुकता यात्रा के अध्यक्ष किशोर कटरू की अध्यक्षता में डीडीपुरम चौराहे के पास कोरोना टीकाकरण जागरूकता यात्रा का स्वागत किया गया।

यहां नगर विधायक के साथ रोटरी व इनरव्हील क्लब के पदाधिकारी मौजूद रहे। कानपुर से निकली जागरूकता यात्रा सुबह रवाना होगी। किशोर कटरू ने कहा कि अभी कोरोना संक्रमण का खतरा खत्म नहीं हुआ है। कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में वैक्सीन सुरक्षा कवच के समान है। वैक्सीन को लेकर भ्रामक बातें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं।

इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है, जिससे ऐसी भ्रामक बातों से सभी दूर रहें। इसके पहले गांधी उद्यान से निकली कार यात्रा को एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पूर्व मंडलाध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, आलोक प्रकाश, विनय कृष्ण, रेनू अग्रवाल, वंदिता शर्मा, नीलू मिश्रा, डीपी सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार