ट्रैक्टर मार्च: किसानों का जबरदस्त हंगामा, लाल किले पर चढ़े प्रदर्शनकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली में कूच कर चुके हैं। दिल्ली पुलिस ने शर्तों के साथ किसानों की ट्रैक्टर रैली को इजाजत दी थी लेकिन मंगलवार सुबह दिल्ली की कई बॉर्डरों पर किसान आ गए। इस दौरान किसानों की पुलिस के साथ झड़प भी …

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली में कूच कर चुके हैं। दिल्ली पुलिस ने शर्तों के साथ किसानों की ट्रैक्टर रैली को इजाजत दी थी लेकिन मंगलवार सुबह दिल्ली की कई बॉर्डरों पर किसान आ गए। इस दौरान किसानों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। किसानों ने कहा था कि उनका ट्रैक्टर मार्च राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड खत्म होने के बाद 11 बजे शुरू होगा, लेकिन किसान पहले ही ट्रैक्टर मार्च निकालने पर अड़ गए, जिसके बाद स्थिति बिगड़ने लगी।

किसान आंदोलन के कारण दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए। प्रदर्शन कर रहे किसान लाल किले तक पहुंच कर लाल किले पर चढ़ गए। दिलशाद गार्डन और झिलमिल मेट्रो स्टेशनों के बीच जीटी रोड पर पुलिस ने किसानों के ट्रैक्टर ही पंक्चर करके वहां खड़े कर दिए। किसानों के प्रदर्शन के चलते विकास मार्ग पूरी तरह से ब्लॉक हो गया। वहीं दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च के चलते बुरी तरह जाम लगा रहा।

वहीं कुछ उपद्रवियों ने मुंह पर कपड़ा बांधकर पत्थरबाजी की और भयावह रफ्तार से ट्रैक्टर चला कर पुलिसकर्मियों को कुचलने और मारने की कोशिश की। उपद्रवियों ने पुलिस को गोलीबारी के लिए पूर तरह से उकसाया। पूरी दिल्ली छावनी में तब्दील हो गई है। जगह-जगह अराजकता का माहौल है। अब पुलिस की प्राथमिकता दिल्ली वालों के जान-माल की सुरक्षा है। दक्षिण दिल्ली में मूलचंद, केंद्रीय विद्यालय सब दूर गाड़ियां और जेसीबी खड़ी कर ट्रैफिक रोक दिया गया है।

संबंधित समाचार