बरेली: नौकरी लगवाने के नाम पर 46 लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी
बरेली,अमृत विचार। 300 बेड अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला अस्पताल के कर्मचारियों ने लोगों को ठगी का शिकार बना लिया। ठगों ने लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने ठगी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट …
बरेली,अमृत विचार। 300 बेड अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला अस्पताल के कर्मचारियों ने लोगों को ठगी का शिकार बना लिया। ठगों ने लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने ठगी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
पीलीभीत और बरेली के 46 लोगों को 300 बेड अस्पताल में चपरासी, सुरपरवाइजर, आया, लैब टेक्नीशियन समेत अन्य नौकरियों का लालच देकर महिला अस्पताल के एक बाबू, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का एक बाबू, खुर्रम गौटिया के कुछ लोगों ने अपने-अपने संपर्क में आने वाले 46 लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देते हुए तीन लाख रुपये में नौकरी दिलाने का ठेका लेते हुए उनसे करोड़ों रुपये की वसूली कर ली और उनका मेडिकल कराकर उन्हें नियुक्ति पत्र भी दे दिए। जब पीड़ितों की तैनाती नहीं हो सकी तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। अब रुपये वापस मांगने पर दबंग उन्हें धमका रहे हैं।
शुक्रवार को महेश, प्रेम प्रकाश, राजेश, अमर, रजत, सुभाष, अमित, राजेश, रंजन, सोनम कश्यप समेत तमाम लोग एसएसपी ऑफिस पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। एसएसपी ने सीओ प्रथम को मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
“सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बाबुओं ने मोटी ठगी की है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।” -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
