लखनऊ: 1 फरवरी से फिर से चलेंगी ये ट्रेनें, कोहरे की वजह से थीं निरस्त
लखनऊ, अमृत विचार। कोहरे की वजह से अवध-आसाम समेत कई ट्रेनों को 31 जनवरी तक निरस्त किया गया था। इन ट्रेनों का पुन: संचालन 01 फरवरी से शुरू से किया जा रहा है। बता दें कि अवध आसाम समेत कई ट्रेनों को कोहरे के चलते जनवरी माह तक निरस्त कर दिया गया था मगर रेल …
लखनऊ, अमृत विचार। कोहरे की वजह से अवध-आसाम समेत कई ट्रेनों को 31 जनवरी तक निरस्त किया गया था। इन ट्रेनों का पुन: संचालन 01 फरवरी से शुरू से किया जा रहा है। बता दें कि अवध आसाम समेत कई ट्रेनों को कोहरे के चलते जनवरी माह तक निरस्त कर दिया गया था मगर रेल यात्रियों की मांग पर रेल प्रशासन ने इन ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है।
इन ट्रेनों को कल से शुरु हो रहा संचालन
– 05909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध-आसाम ट्रेन 01 फरवरी से
– 05910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध-आसाम ट्रेन 04 फरवरी से
– 05933 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर ट्रेन 02 फरवरी से
– 05934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया ट्रेन 05 फरवरी से
गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज ट्रेन बहाल
आंशिक रूप से रद्द 05004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज ट्रेन का 01 फरवरी से फिर से चलेगी। ये ट्रेन अब प्रयागराज रामबाग के स्थान पर कानपुर अनवरगंज से चलाई जाएगी। वापसी में 05003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर ट्रेन का 02 फरवरी से चलेगी। यह गाड़ी अब प्रयागराज रामबाग के स्थान पर कानपुर अनवरगंज से चलायी जायेगी।
नेपानगर भी रूकेगी एलटीटी-गोरखपुर
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस दैनिक ट्रेन का नेपानगर स्टेशन पर ठहराव होगा। 01015 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर ट्रेन 01 फरवरी से 30 मार्च तक नेपानगर स्टेशन पर सुबह 09:19 बजे पहुंचकर 09:20 बजे छूटेगी। वापसी में 01016 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन 01 फरवरी से 30 मार्च तक नेपानगर स्टेशन पर दोपहर 03:14 बजे पहुंचकर 03:15 बजे छूटेगी।
