बरेली: राष्ट्रीय सेवा योजना को चरित्र में उतारने की जरूरत- संतोष गंगवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जो कुछ भी राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई में सिखाया जाता है उसे अपने चरित्र में उतारने की जरूरत है जिससे आम लोग आपको देखकर ही राष्ट्रीय सेवा योजना का वास्तविक अर्थ समझें। ये बातें बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र ईकाई-प्रथम और कृषि विज्ञान केंद्र आईवीआरआई द्वारा आयोजित मशरूम संवर्धन प्रशिक्षण …

बरेली,अमृत विचार। जो कुछ भी राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई में सिखाया जाता है उसे अपने चरित्र में उतारने की जरूरत है जिससे आम लोग आपको देखकर ही राष्ट्रीय सेवा योजना का वास्तविक अर्थ समझें। ये बातें बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र ईकाई-प्रथम और कृषि विज्ञान केंद्र आईवीआरआई द्वारा आयोजित मशरूम संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहीं।

कृषि विज्ञान केंद्र आईवीआरआई इज्जतनगर के प्रभारी डा. आरके सिंह ने कहा कि हम स्वावलंबन या स्वरोजगार तभी प्राप्त कर सकते हैं जब हम में कुछ नया करने की ललक होगी।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डा. हरिशंकर गंगवार ने राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई प्रथम के 100 स्वयंसेवकों को 100 टी-शर्ट नि:शुल्क उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। नाबार्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि यदि मशरूम उत्पादन के समय छात्र-छात्राओं को पैसे से संबंधित कोई समस्या आए तो वह सीधा उनके पास आएं, उनकी इस समस्या को दूर कराएंगे।

प्राचार्य डा. अनुराग मोहन ने छात्रों से कहा कि वे नौकरी लेने वाले की जगह नौकरी देने वाले बनें। नवीन परीक्षा भवन के समक्ष मैदान में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा. राजीव यादव तथा कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डा. आरके सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं को मशरूम की खेती के समय स्पानिंग करना, उत्पादन पैकेट्स बनाना, उत्पादन पैकेट स्टोर करना, मशरूम उत्पादन के लिए समुचित स्थान पर रखना आदि तरीके समझाए गए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डा. राजीव कुमार यादव, जीशान, नैतिक सक्सेना, विशाल पटेल, वैभव गुप्ता, आशुतोष गंगवार, शिवम दिवाकर, विकास शर्मा, जितिन गौड़, महेंद्र पाल, मो. अरकाम, श्रद्धा गुप्ता, काजल अलशिफा, सीता चौधरी, आकांक्षा सिंह, तनु श्रीवास्तव, संध्या शाक्य, अंजली वर्मा, आयुषी, रीवा, विनीता पाल, झलक श्रीवास्तव, राजेंद्र, प्रेमपाल, नंदकिशोर, शुभम त्रिपाठी, दुर्गा प्रसाद, प्रियांशी भारती, उदय गुप्ता, माधव माहेश्वरी, लकी, गौरव कुमार आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार