बरेली में कल 70 केंद्रों पर 29 हजार परीक्षार्थी देंगे सीटेट की परीक्षा
बरेली,अमृत विचार। रविवार को जिले के 70 केंद्रों पर करीब 29 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी रहेगी। परीक्षा को दो पालियों में कराया जाएगा। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी। जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शुरू होगी। सीबीएसई के जिला समन्वयक वीके मिश्र ने …
बरेली,अमृत विचार। रविवार को जिले के 70 केंद्रों पर करीब 29 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी रहेगी। परीक्षा को दो पालियों में कराया जाएगा। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी। जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शुरू होगी।
सीबीएसई के जिला समन्वयक वीके मिश्र ने बताया कि पाली सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक होगी। इसके लिए सुबह 7:30 बजे से ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश शुरू हो जाएगा। इसके बाद दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से 4:30 बजे तक होगी। इसके लिए 12 बजे से ही एंट्री खोल दी जाएगी। शनिवार को परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीपीएस में एक बैठक का आयोजन भी किया गया। जिसमें सभी केंद्रों के प्रभारी और प्रधानाध्यापक शामिल थे।
वीके मिश्रा ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा के लिए सुबह 9 बजे से 9:15 बजे के बीच में परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड की जांच की जाएगी। इसके बाद 9:15 बजे टेस्ट बुकलेट का वितरण कर दिया जाएगा। 9:30 बजे से परीक्षा शुरू हो जाएगी।
ठीक इसी तरह से दोपहर की पाली के लिए भी 1:30 से 1:45 बजे तक एडमिट कार्ड की चैकिंग होगी। 1:45 पर टेस्ट बुकलेट का वितरण कर दिया जाएगा। दो बजे से परीक्षार्थी परीक्षा देना शुरू करेंगे। वीके मिश्रा बताते है कि सभी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा में आने से पहले कोरोना गाइड लाइन का पालन करना होगा। बिना मास्क या सैनेटाइजर वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
इन बातों का जरूर रखें ध्यान
– पहली पाली में परीक्षार्थियों के लिए सुबह 7:30 बजे से प्रवेश होगा शुरू।
– 9:30 के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
– इसी तरह से दूसरी पाली वालों को भी 2:00 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
– मास्क लगाकर जाना अनिवार्य है, बिना मास्क वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
– 50 एमएल सैनेटाइजर की बोतल साथ ले जा सकते है।
– अभिभावकों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
– मोबाइल, स्मार्ट घड़ी, इयरफोन, ब्लूटूथ जैसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाने की अनुमति नहीं है।
