बरेली: विश्वविद्यालय की कैंटीन में रैगिंग की सूचना पर दौड़ा प्रॉक्टोरियल बोर्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शनिवार को कैंटीन के बाहर मैदान में रैगिंग की सूचना पर खलबली मच गई। सूचना पर तुरंत प्रॉक्टोरियल बोर्ड मौके पर पहुंचा तो वहां मौजूद छात्रों ने रैगिंग की बात से इनकार कर दिया। जानकारी के मुताबिक, प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सूचना मिली कि कैंटीन में एक विभाग के सीनियर …

बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शनिवार को कैंटीन के बाहर मैदान में रैगिंग की सूचना पर खलबली मच गई। सूचना पर तुरंत प्रॉक्टोरियल बोर्ड मौके पर पहुंचा तो वहां मौजूद छात्रों ने रैगिंग की बात से इनकार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सूचना मिली कि कैंटीन में एक विभाग के सीनियर छात्र जूनियर छात्रों से परिचय पूछ रहे हैं। इस पर चीफ प्रॉक्टर जेएन मौर्या, डिप्टी चीफ प्रॉक्टर एके सिंह व अन्य सदस्य कैंटीन में पहुंच गए। सुरक्षा प्रभारी सुधांशु भी सुरक्षाकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। यहां काफी संख्या में छात्र खड़े थे।

चीफ प्रॉक्टर ने छात्रों से रैगिंग के बारे में पूछा तो सभी ने रैगिंग से इनकार कर दिया। चीफ प्रॉक्टर ने सभी छात्रों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी छात्र से परिचय भी नहीं पूछा जाएगा। ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने छात्रों को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने के निर्देश दिए। उसके बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने वहीं बैठक की।

बता दें कि बरेली कॉलेज में रैगिंग का मामला अभी तक निस्तारित नहीं हो सका है। विश्वविद्यालय में भी एंटी रैगिंग कमेटी बनाई गई थी। कमेटी बनाने के बाद सभी विभाग में रैगिंग से जुड़े पोस्टर चस्पा करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन कहीं भी इसका पालन नहीं किया गया है। यहां तक कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एंटी रैगिंग कमेटी की वर्ष 2018 में बनी सूची और नंबरों की जानकारी पड़ी है।

संबंधित समाचार