अमरोहा: सिपाही ने महिला कांस्टेबल के घर जाकर मारी गोली, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा। गजरौला थाना इलाके के डायल-112 में तैनात सिपाही मनोज कुमार ने थाने में तैनात महिला सिपाही मेघा चौधरी के सीने पर गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। दोनों को गंभीर घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महिला सिपाही की मौत हो गई। मामला प्रेम प्रसंग का बताया …

अमरोहा। गजरौला थाना इलाके के डायल-112 में तैनात सिपाही मनोज कुमार ने थाने में तैनात महिला सिपाही मेघा चौधरी के सीने पर गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। दोनों को गंभीर घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महिला सिपाही की मौत हो गई। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। वहीं सपी और सीओ ने भी घटनास्थल का दौरा किया।

गजरौला थाने में मेघा सिपाही के पद पर तैनात है, जबकि मनोज सैदनगली थाना क्षेत्र में 112 पर तैनात है। रविवार को मनोज गजरौला आया और अवंतिका नगर में किराए के मकान में रह रही मेघा को गोली मार दी और फिर अपने आप को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। तुंरत पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे,तो दोनों खून से लथपथ थे।दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी में लाया गया,लेकिन चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। देर रात महिला सिपाही की उपचार के दौरान मौत हो गई।

सिपाही मनोज पुत्र कृष्ण कुमार 23 निवासी गांव पाई थाना गुठिया जिला कौथल हरियाणा प्रदेश और मेघा पुत्री सर्वेंद्र 22 निवासी गांव साला खेड़ी थाना चितावली जिला मुजफ्फरनगर की है। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा का कहना है कि मामला प्रेम प्रंसग का लग रहा है। मामले की जांच कर रही है। ।

संबंधित समाचार