हल्द्वानी: बारिश और बर्फबारी की प्रबल संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मंगलवार रात से मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार यानी आज से प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। ऐसा ही गुरुवार यानी कल भी बना रह सकता है। …

हल्द्वानी,अमृत विचार। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मंगलवार रात से मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार यानी आज से प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। ऐसा ही गुरुवार यानी कल भी बना रह सकता है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को जोशीमठ, अल्मोड़ा, मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया था। उन्होंने बताया कि इस बार शीतकाल में प्रदेश में बारिश बेहद कम हुई है। पांच वर्ष में पहली बार अक्टूबर से जनवरी तक बारिश का आंकड़ा सामान्य से 71 फीसद कम रहा है। उच्च हिमालय को छोड़ दें तो प्रदेश में पांच जनवरी के बाद से हिमपात भी नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। ऐसे में मौसम में बदलाव संभव है। इससे प्रदेश भर में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह और शाम भले ही सर्द हो, लेकिन दोपहर में अधिकतम तापमान के बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं, शाम से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।