बरेली: 3 फरवरी से नरम होंगे ठंड के तेवर, 4 को गरज व ओले के साथ बारिश की संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बरेली। पिछले दिनों से पड़ रही प्रचंड ठंड से बेहाल हो चुके शहरवासियों को मंगलवार राहत मिली। हालांकि रोजाना की तरह सुबह घने कोहरे की चादर शहर पर तनी हुई थी,लेकिन जल्दी ही सुबह 9:30 बजे तक हल्की धूप निकल जाने के बाद कोहरा छंटने लगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा …

अमृत विचार,बरेली। पिछले दिनों से पड़ रही प्रचंड ठंड से बेहाल हो चुके शहरवासियों को मंगलवार राहत मिली। हालांकि रोजाना की तरह सुबह घने कोहरे की चादर शहर पर तनी हुई थी,लेकिन जल्दी ही सुबह 9:30 बजे तक हल्की धूप निकल जाने के बाद कोहरा छंटने लगा।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि 4 व 5 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से 5 से 10 मिलीमीटर बारिश हो सकती है, इस दौरान कहीं कहीं ओले और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।
सोमवार की अपेक्षा मंगलवार का दिन काफी खुशनुमा रहा।

सुबह कोहरा छंट जाने के बाद खिली धूप से शहरवासियों ने राहत की सांस ली। धूप निकलने की वजह से बाजारों में भी और दिनों की अपेक्षा अच्छी भीड़ रही। आसमान साफ होने की वजह से निकली चटक धूप के कारण दोपहर तक तो यह आलम हो गया कि लोगों को शरीर में चुभन सी महसूस होने लगी।

वहीं, पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर डा.आरके सिंह ने बताया कि बुधवार को भी मौसम साफ रहेगा। बुधवार की रात्रि या 4 फरवरी की सुबह पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। जिसके बाद 4 और 5 फरवरी को 5 से 10 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है।

इस दौरान कहीं कहीं ओले या आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। जिसके बाद ठंड का प्रकोप एक बार फिर से शुरू हो जाएगा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार