बरेली: दहेज में दी थी आल्टो अब मांग रहे बुलेरो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बरेली। दहेज में कार देने के बाद भी दहेज लोभी ससुराली संतुष्ट नहीं हुए। आरोप है कि वह अब मायके से बुलेरो कार लाने की मांग कर रहे है। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट करके घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह थाने में शिकायत करने के लिए पहुंची तो पुलिस …

अमृत विचार,बरेली। दहेज में कार देने के बाद भी दहेज लोभी ससुराली संतुष्ट नहीं हुए। आरोप है कि वह अब मायके से बुलेरो कार लाने की मांग कर रहे है। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट करके घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह थाने में शिकायत करने के लिए पहुंची तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

अब महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव चठिया जगन्नाथ निवासी नाजिश ने बताया कि उसका निकाह 1 मार्च 2020 में मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार चकरपुर थाना शाहबाद रामपुर में रहने वाले इब्राहिम खां पुत्र पीर खां के साथ हुआ था।

शादी में महिला के परिवार वालों ने आल्टो कार के साथ 14 लाख रुपया खर्च किया गया था। महिला का आरोप है कि ससुराल के लोग अब बोलेरो गाड़ी की मांग कर रहे हैं। मायके वालों ने जब कार देने का इंकार किया तो ससुराल के लोगों ने मारपीट कर पीड़ित को घर से निकाल दिया है। महिला की शिकायत के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए है।

संबंधित समाचार