Abu Dhabi T20: क्रिस गेल ने 22 गेंदों पर ठोके 84 रन, टीम अबू धाबी को दिलाई जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अबुधाबी। अपने तूफानी तेवरों के लिये मशहूर क्रिस गेल की 22 गेंदों पर नाबाद 84 रन की पारी की मदद से टीम अबूधाबी ने अबूधाबी टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपरलीग मैच में मराठा अरेबियन्स को नौ विकेट से हराया। UPDATE: Chris Gayle just hit 84* off 22 balls incl 9 sixes to win a ⁦@T10League⁩ …

अबुधाबी। अपने तूफानी तेवरों के लिये मशहूर क्रिस गेल की 22 गेंदों पर नाबाद 84 रन की पारी की मदद से टीम अबूधाबी ने अबूधाबी टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपरलीग मैच में मराठा अरेबियन्स को नौ विकेट से हराया।

गेल ने अपनी पारी में नौ छक्के और छह चौके लगाये। उन्होंने केवल 12 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करके टी10 में सबसे तेज पचासा जड़ने के मोहम्मद शहजाद के रिकार्ड की बराबरी की। शहजाद ने 2018 में यह रिकार्ड बनाया था।

मराठा अरेबियन्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 97 रन ही बना पायी। गेल की तूफानी पारी से अबूधाबी ने 5.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर दिया।

संबंधित समाचार