बरेली: दरोगा पर सेवानिवृत्त सूबेदार की बेटी के साथ दुष्कर्म का लगा आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। दरोगा पर सेवानिवृत्त सूबेदार की बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। महिला ने बताया कि उसकी सास आरोपी दरोगा की रखैल है और वह दोनों को कई बार आपत्तिजनक हालत में देख चुकी है। उसकी ससुराल में देह व्यापार भी होता है। महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर इसकी शिकायत की …

अमृत विचार, बरेली। दरोगा पर सेवानिवृत्त सूबेदार की बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। महिला ने बताया कि उसकी सास आरोपी दरोगा की रखैल है और वह दोनों को कई बार आपत्तिजनक हालत में देख चुकी है। उसकी ससुराल में देह व्यापार भी होता है। महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर इसकी शिकायत की है।

बीसलपुर निवासी महिला गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची और बताया कि उनके पिता सेना से सूबेदार थे। उसका विवाह 6 अप्रैल 2020 को क्योलड़िया के रहने वाले युवक के साथ हुआ था। पीड़िता के मुताबिक, शादी के कुछ दिन बाद पता चला कि उसकी सास घर में देह व्यापार करती है। उसके घर में रोज तीन-चार लोग आते हैं।

साथ ही क्योलड़िया थाने के एक दरोगा ने उसकी सास को रखैल बना रखा है। वह कई बार दरोगा के साथ अपनी सास को आपत्तिजनक हालत में देख भी चुकी है। इसके बारे में उसने अपने पिता को बताया तो दरोगा नाराज हो गया और उसके पिता को फोन कर धमकाया। आरोप है कि 26 जनवरी को वह घर पर अकेली थी और इसी दौरान दरोगा गणतंत्र दिवस की मिठाई लेकर घर पहुंच गया और महिला को अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। एसएसपी ने सीओ को जांच कर आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

दरोगा की सर्विस रिवॉल्वर तान देता है पति
महिला का आरोप है कि दरोगा की शिकायत करने के बाद पति को दरोगा ने अपने वश में कर लिया है। उसका पति दरोगा की सर्विस रिवॉल्वर से उसे जान से मारने की धमकी देता है। साथ ही पति ने रिवाल्वर की फोटो भी अपनी डीपी पर लगाई है।

संबंधित समाचार