अयोध्या: जगतगुरु रामानंदाचार्य की मनाई 721वीं जयंती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। राम नगरी अयोध्या में गुरुवार को रामानंद संप्रदाय के संस्थापक जगद्गुरु रामानंदाचार्य की 721 वीं जयंती मनाई गई। जगद्गुरु रामानंदाचार्य को प्रभु श्री राम का अवतार माना जाता है। जयंती के तहत राम नगरी अयोध्या के तुलसी स्मारक भवन में संकट मोचन सेना की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम …

अयोध्या, अमृत विचार। राम नगरी अयोध्या में गुरुवार को रामानंद संप्रदाय के संस्थापक जगद्गुरु रामानंदाचार्य की 721 वीं जयंती मनाई गई। जगद्गुरु रामानंदाचार्य को प्रभु श्री राम का अवतार माना जाता है। जयंती के तहत राम नगरी अयोध्या के तुलसी स्मारक भवन में संकट मोचन सेना की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञान दास के उत्तराधिकारी संजय दास, दशरथ महल बड़ा स्थान के महंत दिनेश आचार्य महाराज, करपात्री महाराज, प्रेम मूर्ति कृष्णकांत महाराज, रामानुज महाराज, संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विक्रम मणि तिवारी, गौरी दास, कुलभूषण द्विवेदी समेत तमाम साधु-संत व अन्य लोग शामिल रहे।

संबंधित समाचार