बरेली: स्वास्थ्य विभाग की मेहनत लाई रंग, 90 प्रतिशत टीकाकरण
अमृत विचार, बरेली। कोविड-19 के खिलाफ दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के पांचवे सत्र का गुरुवार को आयोजन निर्धारित केंद्रों पर वैक्सीनेशन संपन्न हुआ। इस बार पिछले चार सत्रों में हुए टीकाकरण से करीब दोगुना स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतिरक्षित किए जाने का खाका स्वास्थ्य विभाग ने तैयार कर लिया है। पुलिस-प्रशासन के अफसर भी टीकाकरण …
अमृत विचार, बरेली। कोविड-19 के खिलाफ दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के पांचवे सत्र का गुरुवार को आयोजन निर्धारित केंद्रों पर वैक्सीनेशन संपन्न हुआ। इस बार पिछले चार सत्रों में हुए टीकाकरण से करीब दोगुना स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतिरक्षित किए जाने का खाका स्वास्थ्य विभाग ने तैयार कर लिया है।
पुलिस-प्रशासन के अफसर भी टीकाकरण की निगरानी करेंगे। इस दौरान 38 सेशन में वैक्सीनेशन हुआ। सीएमओ डा. सुधीर गर्ग ने महिला जिला अस्पताल व पुरुष जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वही एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने केयर अस्पताल और खुशलोक अस्पताल का निरीक्षण किया।
उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सुचिता गंगवार ने केश लता अस्पताल, केयर अस्पताल और खुशलोक अस्पताल का निरीक्षण किया। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा. एसपी अग्रवाल ने प्रताप अस्पताल, केयर अस्पताल एवं ईएसआई अस्पताल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा।
सीएमओ डा. सुधीर कुमार गर्ग ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक हुआ, इसमें निजी और सरकारी स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोविड -19 टीका से प्रतिरक्षित किया गया। वैक्सीनेशन के बाद तुरंत ही लाभार्थी की जानकारी कोविन पोर्टल पर पंजीकृत की गई ।
2:30 बजे तक 1964 स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सीनेशन हो चुका था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि जिले में 38 सत्र आयोजित किए गए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार 21 केंद्रों पर 38 सत्र में 3960 का लक्ष्य दिया गया था, स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग से 3597 वैक्सीनेशन संपन्न हुआ।
