बरेली: डिजिटल तरीके से मात्र 10 मिनट जानिए अपने शरीर की 32 बीमारियों का हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बीते 11 महीनों जंक्शन पर बंद पड़ा हेल्थ एटीएम खुल गया है। लोग अब यहां पर महज 100 रुपये में अपनी 32 जांचों को डिजिटल तरीके से करा सकेंगे। जांच के तुरंत बाद व्यक्ति की रिपोर्ट उसकी मेल आईडी और मोबाइल पर भेज दी जाएगी। इतना ही नहीं, तत्काल प्रिंट आउट भी …

अमृत विचार, बरेली। बीते 11 महीनों जंक्शन पर बंद पड़ा हेल्थ एटीएम खुल गया है। लोग अब यहां पर महज 100 रुपये में अपनी 32 जांचों को डिजिटल तरीके से करा सकेंगे। जांच के तुरंत बाद व्यक्ति की रिपोर्ट उसकी मेल आईडी और मोबाइल पर भेज दी जाएगी। इतना ही नहीं, तत्काल प्रिंट आउट भी निकालकर दिया जाएगा। यह केवल 10 मिनट में होता है।

उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल का ए श्रेणी में शामिल बरेली जंक्शन पर यात्रियों की जांच के लिए हेल्थ एटीएम मार्च माह में शुरू किया गया था। इसके लगने के कुछ दिनों बाद ही लॉकडाउन लग गया। जिसकी वजह से ट्रेनों के साथ साथ हेल्थ एटीएम को भी बंद करना पड़ा। मगर अब जब ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ तो इसे भी खोल दिया गया है। इसके खुलते ही अब यात्रियों के साथ ही अन्य लोग भी अपनी जांच कराने के लिए यहां पर आ रहे है। जिस व्यक्ति को 32 जांचें नहीं करानी है वह केवल 50 रुपये देकर 14 प्रकार की जांच भी करा सकता है।

इन बीमारियों की करा सकेंगे जांच
शरीर में रक्त की मात्रा, ग्लूकोज की मात्रा, बोन मास, बॉडी मास इंडेक्स, मेटाबॉलिक पेज, बॉडी फैट, हाइड्रेशन, हाइट, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, वजन, डायबटीज, थाइरायड, ब्लडप्रेशर, पल्स रेट, हाइट मसल मास आदि 32 तरह की बीमारियां शामिल हैं।

संबंधित समाचार