हल्द्वानी: नैनीताल जिले में तीस हजार से ज्यादा बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की
अमृत विचार, हल्द्वानी। नैनीताल जिले में एक सप्ताह तक चला पल्स पोलियो अभियान रविवार को संपन्न हो गया। इसके तहत नैनीताल जिले में तीस हजार से ज्यादा बच्चों को पोलिया की ड्रॉप पिलाई गई है। एक हफ्ते तक चले इस अभियान में घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों और अभियान से जुड़े सदस्यों की टीम ने पोलियो ड्रॉप …
अमृत विचार, हल्द्वानी। नैनीताल जिले में एक सप्ताह तक चला पल्स पोलियो अभियान रविवार को संपन्न हो गया। इसके तहत नैनीताल जिले में तीस हजार से ज्यादा बच्चों को पोलिया की ड्रॉप पिलाई गई है। एक हफ्ते तक चले इस अभियान में घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों और अभियान से जुड़े सदस्यों की टीम ने पोलियो ड्रॉप पिलाया।
अभियान के तहत इस बार 30729 बच्चों को ड्रॉप पिलाई गई है। पिछली बार यह आंकड़ा 30426 था। पल्स पोलियो अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. एमसी जोशी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अभियान में 72 टीमें जुटी थीं। प्रत्येक टीम में संयुक्त रूप से आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को तैनात किया गया था। इसके लिए विभागीय कर्मचारियों द्वारा पूर्व में सर्वे कार्य कराया गया और इसके आधार पर ही टीमों का निर्धारण कर अभियान चलाया गया। बताया कि पोलिया उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर इस अभियान को चलाया जा रहा है।
