लखनऊ: देवरिया में 1260 लाख रुपये की लागत से बनेगा आईटीआई भवन
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद देवरिया के विकासखंड बरवामीर चापर में राजकीय आईटीआई भवन का निर्माण कराया जाएगा। इस भवन के निर्माण पर कुल 1260 लाख रूपये का व्यय आएगा। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने आईटीआई भवन निर्माण के लिए प्रावधानित धनराशि में से 378 लाख …
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद देवरिया के विकासखंड बरवामीर चापर में राजकीय आईटीआई भवन का निर्माण कराया जाएगा। इस भवन के निर्माण पर कुल 1260 लाख रूपये का व्यय आएगा।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने आईटीआई भवन निर्माण के लिए प्रावधानित धनराशि में से 378 लाख रुपए की धनराशि मंजूर कर दी है। मंजूर की गई धनराशि में 226.80 लाख रुपए केंद्रांश और 151.20 लाख रुपये राज्यांश है।
इस भवन के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है। अल्पसंख्यक विभाग के अनुसार निदेशक अल्पसंख्यक एवं कार्यदायी संस्था के मध्य एक एमओयू भी हस्ताक्षरित किया जाएगा।
कार्य की विशिष्टयां, मानक एवं गुणवत्ता की जिम्मेदारी निर्माणकारी संस्था की होगी। निर्माणकारी संस्था यह सुनिश्चित करेगी कि कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण किया जाए।
