बरेली: सपा प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे बरेली, स्वागत
अमृत विचार, बरेली। समाजवादी पार्टी से समाज के प्रबुद्ध वर्ग को जोड़ने के अभियान के तहत समाजवादी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडेय बरेली सर्किट हाउस में पहुंचे। जहां पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने प्रबुद्ध सभा और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 …
अमृत विचार, बरेली। समाजवादी पार्टी से समाज के प्रबुद्ध वर्ग को जोड़ने के अभियान के तहत समाजवादी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडेय बरेली सर्किट हाउस में पहुंचे। जहां पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने प्रबुद्ध सभा और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व की समाजवादी पार्टी सरकार पुनः सभी जाति धर्म को जोड़ते हुए बनेगी। इसी दिशा में सभी कार्यकर्ताओं को पूरे दमखम के साथ लगना है। मनोज पांडेय ने बताया कि जल्दी बरेली में प्रबुद्ध सभा का सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।
बताया कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज पर अत्याचार बढ़ रहा है। इस सरकार में अपराध व शोषण लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। ब्राह्मण समाज 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाने के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में लामबंद और संकल्पित होता दिखाई दे रहा है। बरेली के ब्राह्मण समाज के नेता अतुल पाराशरी और विष्णु शर्मा ने चांदी का मुकुट पहनाकर मनोज पांडेय का स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक महिपाल यादव, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, पार्टी प्रवक्ता मयंक शुक्ला, मोंटी, भारती चौहान, आदेश यादव, नीरज तिवारी, शालिनी सिंह, सीमा श्रीवास्तव, किरन आर्य आदि मौजूद रहे।
