बरेली: 300 बेड अस्पताल से फरार बंदी की सुरक्षा में लगे दो पुलिसकर्मी निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। 300 बेड कोविड अस्पताल में शनिवार की रात चोरी का आरोपी खिड़की के सहारे फरार हो गया था। उसकी सुरक्षा में लगे दो सिपाहियों को पुलिस ने निलंबित कर दिया है। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। बहेड़ी में नगला के रहने वाले अशोक कुमार उर्फ बिल्लू को …

अमृत विचार, बरेली। 300 बेड कोविड अस्पताल में शनिवार की रात चोरी का आरोपी खिड़की के सहारे फरार हो गया था। उसकी सुरक्षा में लगे दो सिपाहियों को पुलिस ने निलंबित कर दिया है। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

बहेड़ी में नगला के रहने वाले अशोक कुमार उर्फ बिल्लू को चार दिन पहले इज्जतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बिल्लू के पास से वीरसावरकर नगर में हुई चोरी का सामान भी बरामद हुआ था। जेल भेजने से पहले जब उसका मेडिकल कराया गया तो वह कोरोना पॉजिटिव आया।

इसके बाद उसे 300 बेड अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से शनिवार की रात वह हथकड़ी लेकर फरार हो गया। उसकी सुरक्षा में लगे इज्जतनगर थाने में तैनात सिपाही राहुल समेत दो एक अन्य सिपाही को पुलिस ने दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया है। पुलिस को उसकी लोकेशन रविवार को भोजीपुरा में मिली थी। पुलिस अब उसकी घेबराबंदी कर तलाश कर रही है।

समय पर डाक न भेजने पर सिपाही लाइन हाजिर
एसएसपी ऑफिस में डिस्पैच विभाग में तैनात सिपाही ने 23 जनवरी की डाक को 8 दिन तक रोके रहे और उसके बीच में दूसरी डाक पोस्ट कर दी। एसएसपी ने जब इसका कारण पूछा तो उसने बताया कि उसके पास रशीदी टिकट नहीं है। लेकिन जब एसएसपी ने रिकार्ड चेक किया तो पता चला की इमरजेंसी डाक के लिए टिकटों को बचाकर रखा गया था। इसके बाद एसएसपी ने सोमवार सुबह दोपहर में उसे लाइन हाजिर करने के आदेश दे दिए।

संबंधित समाचार