हरदोई: रिश्ते हुए तार-तार, पुत्र ने ही चला दीं पिता पर गोलियां, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद(हरदोई)। पुत्र ने अपने पिता को गोलियों से घायल कर दिया। घटना में हमलावरों के साथ एक रिश्तेदार का नाम भी बताया गया है। जानकारी मिली है कि मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम छतैया निवासी सियाराम (60 बर्ष) पुत्र अहिवरन अपनी रिश्तेदारी के ग्राम रामपुर हृदय थाना कोतवाली शाहाबाद में करीब 1 वर्ष से रह …

शाहाबाद(हरदोई)। पुत्र ने अपने पिता को गोलियों से घायल कर दिया। घटना में हमलावरों के साथ एक रिश्तेदार का नाम भी बताया गया है। जानकारी मिली है कि मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम छतैया निवासी सियाराम (60 बर्ष) पुत्र अहिवरन अपनी रिश्तेदारी के ग्राम रामपुर हृदय थाना कोतवाली शाहाबाद में करीब 1 वर्ष से रह रहे थे।

घायल सियाराम।

रामपुर हृदय में सियाराम की बहन तथा साली भी है। लेकिन वह अपने साढ़ू के भाई मोरपाल के यहां रह रहे थे। वहां से 4 दिन पूर्व सियाराम पत्नी के साथ अपनी पुत्री के ससुर एडवोकेट हरिनाम सिंह यादव के घर मोहल्ला चौक शाहाबाद में आकर रुके थे। मंगलवार की शाम करीब 5 बजे सियाराम अपने समधी के दरवाजे के सामने गली में निकले।

मोहल्ला चौक की रंगे पीपल वाली गली में पहले से घात लगाए खड़े पिंटू और अनूप निवासी ग्राम छतैया ने अपने रिश्तेदार दिलीप पुत्र शेरपाल निवासी ग्राम रामपुर हृदय के साथ अपने पिता पर गोलियां चला दीं। जोकि उनके पेट एवं आसपास लगीं, आनन फानन उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया।

जहा‍ं से चिकित्सकों ने उन्हें जिलाचिकित्सालय एम्बुलेंस 108 नम्बर से रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घायल की हालत गम्भीर बतायी गयी है। इस सबन्ध में प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर पर एफआआईर दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित समाचार