बरेली: रायफल क्लब का होगा सौंदर्यीकरण, भविष्य में दिखेगा महल जैसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। रायफल क्लब की शूटिंग रेंज की छत को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुचार ऊंचा किया जाएगा। रायफल क्लब को और अधिक आकर्षक और उपयोगी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी नितीश कुमार ने रायफल क्लब का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने रायफल क्लब के इंटीरियर का एक …

अमृत विचार, बरेली। रायफल क्लब की शूटिंग रेंज की छत को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुचार ऊंचा किया जाएगा। रायफल क्लब को और अधिक आकर्षक और उपयोगी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी नितीश कुमार ने रायफल क्लब का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने रायफल क्लब के इंटीरियर का एक फोटो भी शेयर किया। बताया कि भविष्य में कितना सुंदर दिखेगा बरेली रायफल क्लब।

रायफल क्लब का निरीक्षण कर करते जिलाधिकारी नितीश कुमार।

जिलाधिकारी ने क्लब के एक-एक कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पूरे क्लब में आवश्यकता के अनुसार पेवमेंट टाइल लगवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पुराने फर्नीचर की एंटीक वैल्यू होती है। इसे निष्प्रयोज्य करने के बजाए मरम्मत कराकर सहेज कर इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने बुधवार से ही रंगाई-पुताई शुरू करने के आदेश दिए। कहा कि यहां स्थापित पुस्तकालय में नई पुस्तकें-पत्रिकाओं को रखा जाए ताकि यहां पर पढ़ने वाले लोगों का आकर्षण बढ़ सके। उन्होंने स्टडी रूम को भी आधुनिक संसाधनों से लैस करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शूटिंग की प्रैक्टिस के लिए आने वाले युवकों को पढ़ने का भी अवसर यहां प्रदान किया जाना चाहिए ताकि यहां से उन्हें किसी पुस्तकालय जाने की आवश्यकता ही न रहे। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय प्रत्येक घर और कार्यालय का हिस्सा होना चाहिए। पुस्तकें पथ प्रदर्शक होती हैं। उनका साथ हमेशा बना रहना चाहिए, केवल नौकरी प्राप्त करने के लिए ही उन्हें नहीं पढ़ना चाहिए। इसके अलावा क्लब में 25 मीटर की शूटिंग रेंज बनवाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। बरेली स्मार्ट सिटी निदेशक मंडल की बैठक में शूटिंग रेंज निर्माण को मंजूरी भी मिल चुकी है। आगामी स्मार्ट सिटी की बैठक में इसका आगणन रखा जाएगा।

संबंधित समाचार