मॉडल ने बयां किया ग्लैमर की दुनिया का ‘काला सच’, ‘अगर अश्लील फिल्म करोगी तभी मिलेगा धारावाहिक में काम’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। झारखंड सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता रही एक 29 वर्षीय मॉडल ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है कि उससे अश्लील फिल्म में जबरन काम कराया गया। मॉडल ने अपनी शिकायत में कहा कि उससे एक महिला ने कहा था कि यदि वह अश्लील फिल्म में काम करेगी तभी उसे एक धारावाहिक श्रृंखला …

मुंबई। झारखंड सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता रही एक 29 वर्षीय मॉडल ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है कि उससे अश्लील फिल्म में जबरन काम कराया गया। मॉडल ने अपनी शिकायत में कहा कि उससे एक महिला ने कहा था कि यदि वह अश्लील फिल्म में काम करेगी तभी उसे एक धारावाहिक श्रृंखला में काम करने का मौक मिलेगा। मॉडल ने आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी ने उसे धमकी देकर अश्लील फिल्म में काम करने के लिए मजबूर किया।

मॉडल ने अपनी शिकायत में कहा है कि मुख्य आरोपी याश्मीन खान उर्फ रोवा ने कथित तौर पर एक समझौते पर हस्ताक्षर कराया और सहयोगी कलाकारों के साथ नग्न हो कर काम करने के लिए कहा। लेकिन मना करने पर याश्मीन खान ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी।

जिसके बाद उसने अश्लील फिल्म में काम किया। फिल्म की शूटिंग पिछले वर्ष दिसंबर माह में मालाड़ के फ्लैट में हुयी थी। पुलिस इस मामले में जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि हाल ही में पुलिस ने अश्लील फिल्म बनाने वालों का पर्दाफाश किया था। कुछ लोग युवाओं को धारावाहिक श्रृंखला में काम का लालच दे कर अश्लील फिल्म की वीडियो बनाते थे।

संबंधित समाचार