बरेली: हर हाथ में होगा हुनर तो बदलेगी समाज की सूरत, पुराने चम्मच व शादी के कार्ड से बनाए फूलदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। रानी अवंती बाई महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का तीसरा दिन कौशल विकास पर फोकस रहा। शिविर में राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के योग ट्रेनर विजय कुमार ने छात्राओं को योगा कराया और उसके फायदे बताए। छात्राओं ने पुराने चम्मच, शादी के कार्ड व अन्य सामान …

अमृत विचार, बरेली। रानी अवंती बाई महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का तीसरा दिन कौशल विकास पर फोकस रहा। शिविर में राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के योग ट्रेनर विजय कुमार ने छात्राओं को योगा कराया और उसके फायदे बताए। छात्राओं ने पुराने चम्मच, शादी के कार्ड व अन्य सामान से विभिन्न फूलदान, वॉल हैंगिंग, फोटो फ्रेम इत्यादि समान बनाया।

छात्राएं बस्ती में जाकर वहां की महिलाओं व लड़कियों को इन्हें बनाना सिखाएंगीं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनु महाजन ने बताया कौशल विकास सरकार द्वारा चलाया जाने वाला एक मिशन है। जिसके जरिए सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तथा युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए प्रयासरत है।

डॉक्टर फौजिया खान ने बताया कि हम लोग स्वयंसेवी छात्राओं को छोटे-छोटे क्राफ्ट के सामान के जरिए आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। बौद्धिक सत्र में महेंद्र पाल डिपार्टमेंट ऑफ एम एस एम ई एंड एक्सपोर्ट प्रमोशन यूपी गवर्नमेंट ने छात्राओं को कौशल विकास के संबंध में विशेष जानकारी दी। शिविर में सचिन गिहार, महेंद्र पाल, सचिन ने व अन्य ने भी जानकारी दी।

संबंधित समाचार