बरेली: आईजी से बोली पीड़िता-जहर खाने के लिए भी रुपये नहीं छोड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। सेवानिवृत्त एएनएम के खाते से उनके यहां रहने वाले किरायेदार ने यूपीआई एप के माध्यम से एक लाख 35 हजार 999 रुपये उड़ा लिए। महिला जब बैंक गई तो पता चला कि उसके खाते में सिर्फ सात रुपये बचे हैं। महिला ने इसकी शिकायत आईजी से की। आईजी ने आरोपियों के खिलाफ …

अमृत विचार, बरेली। सेवानिवृत्त एएनएम के खाते से उनके यहां रहने वाले किरायेदार ने यूपीआई एप के माध्यम से एक लाख 35 हजार 999 रुपये उड़ा लिए। महिला जब बैंक गई तो पता चला कि उसके खाते में सिर्फ सात रुपये बचे हैं। महिला ने इसकी शिकायत आईजी से की। आईजी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

प्रेमनगर के आर्य समाज मंदिर के पास रहने वाली सरोज रस्तोगी रिटायर्ड एएनएम हैं। उनकी उम्र 68 साल है। उन्होंने अपने मकान में किरायेदार रख लिए हैं। किरायेदार का बेटा और बेटी उनके कमरे में आते-जाते रहते हैं। आरोप है कि मौका पाकर दोनों ने उनका मोबाइल ले लिया और उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से कई बार में एक लाख 35 हजार 999 रुपये अपने एकाउंट में डाल लिया।

महिला कुछ दिन पहले बैंक गई तो पता चला कि खाते में सात रुपये बचे थे। महिला ने यह बात प्रेमनगर पुलिस को बताई। इसके बाद दरोगा ने दोनों पक्षों को बुलाया और सरोज से कहा कि आधे पैसे लेकर समझौता कर लो। महिला ने इस बात से इनकार कर दिया। उसने बुधवार को आईजी ऑफिस जाकर मामले की शिकायत की।

उसने आईजी से कहा कि आरोपियों ने जहर खाने तक के रुपये नहीं छोड़े हैं। इस पर आईजी राजेश कुमार पांडेय ने प्रेमनगर पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार