बरेली: सौ दिन सौ उद्योग- 26 इकाइयों में उत्पादन शुरू
अमृत विचार, बरेली। मिशन सौ दिन सौ उद्योग से जुड़कर जिस तेजी से उद्योग लगाने को युवा उद्यमी आगे आ रहे हैं उससे लग रहा है कि इसके तहत सौ से भी अधिक उद्योग लगेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी विभाग तेजी से उद्योगों की फाइलों को निस्तारित कर रहे हैं। सभी विभागों की एनओसी …
अमृत विचार, बरेली। मिशन सौ दिन सौ उद्योग से जुड़कर जिस तेजी से उद्योग लगाने को युवा उद्यमी आगे आ रहे हैं उससे लग रहा है कि इसके तहत सौ से भी अधिक उद्योग लगेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी विभाग तेजी से उद्योगों की फाइलों को निस्तारित कर रहे हैं। सभी विभागों की एनओसी मिलने के बाद 26 इकाइयों में उत्पादन शुरू हो गया है। साथ ही 30 और इकाइयों का लैंड यूज बदलने की 143 की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। इनमें जल्द उत्पादन चालू होने की उम्मीद है।
बुधवार को जिला उद्योग केंद्र के सभागार में मिशन सौ दिन सौ उद्योग के संदर्भ में बैठक हुई। उद्यमियों ने कई समस्याएं उठाईं। संयुक्त आयुक्त उद्योग ऋ षि रंजन गोयल ने उन्हें जल्द निस्तारित कराने का आश्वासन दिया। सभागार में दोपहर 12 बजे से बैठक शुरू हुई। संयुक्त आयुक्त उद्योग ने उद्यमियों का स्वागत किया।
बताया कि सभी विभाग फाइलों को त्वरित गति से निपटा रहे हैं। संयुक्त आयुक्त उद्योग ने उत्पादन शुरू होने वाली 26 इकाइयों के नाम बताए। साथ ही लैंड यूज बदलने वाली 30 इकाइयों के बारे में भी बताया।
बैठक में अशोक भटनागर एवं संजीव सिंह ने फैक्ट्री के पास पुलिया निर्माण की अनुमति का मामला उठाया जिसमें अधिशासी अभियंता कैनाल से बात की गई। संयुक्त आयुक्त उद्योग ने उद्यमियों को बताया कि सभी संबंधित विभाग मिशन के तहत त्वरित गति से अनापत्ति, सहमति, कनेक्शन आदि कार्य निस्तारित कर रहे हैं।
बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत मुकेश कुमार, उमेश कुमार सोनकर, पंकज कुमार भारती, अनुज गुप्ता, अशोक कुमार, शशिभूषण सिंह, वीपी माथुर, विपिन कांडपाल, लक्ष्मी नारायण, जगतपाल, सतीश कुमार, मो. आरिफ, हसीन अहमद, प्रश्नजीत सिंह, सत्यप्रकाश गौतम, छवि प्रकाश, संजीव सिंह, राहुल सब्बरवाल, अशोक भटनागर, जावेद खां आदि अधिकारी व उद्यमी मौजूद रहे।
