बरेली: खेल के मैदान में कर्मचारियों और शिक्षकों के बीच उठा-पटक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 46वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार से विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू हो गया। शिक्षक वर्ग, तृतीय वर्ग एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की खेलकूद प्रतियोगिताओं की शुरूआत कुलपति प्रो. के.पी. सिंह, कुलसचिव डा. सुनीता पाण्डे, परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह और क्रीडा सचिव …

अमृत विचार, बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 46वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार से विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू हो गया। शिक्षक वर्ग, तृतीय वर्ग एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की खेलकूद प्रतियोगिताओं की शुरूआत कुलपति प्रो. के.पी. सिंह, कुलसचिव डा. सुनीता पाण्डे, परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह और क्रीडा सचिव डा. आलोक श्रीवास्तव ने की। सभी खेलों में टीमों ने बड़े जोश के साथ मैदान पर खेल का जज्बा दिखाया। कबड्डी में शिक्षकों को तृतीय श्रेणी कर्मचारियों ने पटखनी दे दी।

कबड्डी में बडे जोश के साथ शिक्षक, तृतीय श्रेणी व चतुर्थ श्रेणी ने अपना दम दिखाया। सबसे पहले चतुर्थ श्रेणी व तृतीय श्रेणी में मुकाबला हुआ। जिसमें तृतीय श्रेणी टीम ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की टीम को हरा दिया। दूसरे मैच में शिक्षक व तृतीय श्रेणी टीम में फिर तृतीय श्रेणी ने बाजी मारी और तृतीय श्रेणी टीम विजयी घोषित हुई।

रस्साकसी में शिक्षक वर्ग की टीम प्रथम, तृतीय श्रेणी कर्मचारी की द्वितीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की टीम तृतीय स्थान पर रही। बैडमिंटन महिला में शिक्षक वर्ग व तृतीय के बीच मैच हुआ। जिसमें सिंग्लस शिक्षक वर्ग में तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को 21-2 से शिक्षकों ने मात दी। डबल में शिक्षक टीम व तृतीय श्रेणी टीम के बीच मैच में फिर शिक्षक टीम 21-7 से विजेता रही। बैडमिन्टन पुरूष वर्ग में शिक्षक बनाम तृतीय श्रेणी टीम के बीच मैच हुआ। जिसमें तृतीय श्रेणी कर्मचारियों ने शिक्षक वर्ग को 16-21 से शिक्षक वर्ग को हराया।

डबल में तृतीय श्रेणी टीम ने शिक्षक वर्ग के बीच मैच में तृतीय श्रेणी ने फिर शिक्षक वर्ग को 21-14 से हराया। इसके अलावा 100 मीटर दौड़ 50 वर्ष से कम आयु प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तृतीय श्रेणी कर्मचारी संजीव कुमार (गो.) , द्वितीय स्थान पर शिक्षक डा. विमल कुमार और तृतीय स्थान पर शिक्षक आदित्य प्रकाश रहे।

100 मीटर दौड 50 वर्ष से अधिक आयु प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राज माणि (तृतीय श्रेणी), द्वितीय स्थान पर ब्रजपाल और तृतीय स्थान पर जगत देव (तृतीय श्रेणी) रहे। 200 मीटर दौड 50 वर्ष से कम आयु प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शिक्षक डा. विमल कुमार, द्वितीय स्थान पर संतोष कुमार और तृतीय स्थान पर शिक्षक डा. रश्मि रंजन रहीं। 200 मीटर दौड़ 50 वर्ष से अधिक आयु प्रतियोगिता में ब्रजपाल (चतुर्थ श्रेणी) प्रथम, राज माणि (तृतीय श्रेणी) द्वितीय और जगत देव (तृतीय श्रेणी) तृतीय स्थान पर रहे।

संबंधित समाचार