बरेली में जल्द होगी राष्ट्रीय स्तर की हैंडबाल प्रतियोगिता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष और प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडे बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महापौर डा. उमेश गौतम की उपस्थिति में डॉ आनंदेश्वर पांडे ने जिला ओलंपिक संघ का गठन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों …

अमृत विचार, बरेली। भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष और प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडे बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महापौर डा. उमेश गौतम की उपस्थिति में डॉ आनंदेश्वर पांडे ने जिला ओलंपिक संघ का गठन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों के सुधार के लिए लगातार प्रयासरत हूं। हम भी चाहते हैं प्रदेश ओलंपिक संघ सक्रिय हो जो यहां के बच्चे हैं वह अपनी प्रतिभा को आगे ले जाएं।

भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष और प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डा. आनंदेश्वर पांडे ने कहा कि वो अब तक 140 देशों में जा चुके हैं। कोशिश कर रहे है की भारत में खेलों की दशा पहले से और बेहतर हो सके। मुख्य अतिथि महापौर उमेश गौतम ने कहा कि जो फिट है वही हिट है और फिट रहने का सबसे बढ़िया माध्यम खेल है।

जिले में सभी खेलो से संबंधित पंजीकृत संस्थाएं जिला ओलंपिक संघ से मान्यता ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि बरेली में जल्द ही राष्ट्रीय स्तर की हैंडबाल प्रतियोगिता होगी। इस मौके पर आरएसओ विजय कुमार, वी एन मिश्रा, रमनदीप सिंह,धर्मेंद्र गुप्ता, सुशील सीरिया, फसील बेग समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में चेयरमैन के पद पर डा. विनय खंडेलवाल मनोनीत
जिला ओलंपिक संघ के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में चेयरमेन के पद पर डा. विनय खंडेलवाल को मनोनीत किया गया है। आशीष गुप्ता को अध्यक्ष पद के लिये और सचिव सुशील सीरिया,कोषाध्यक्ष पद पर डा. स्वतंत्र कुमार को मनोनीत किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि डा. आनंदेश्वर पांडे ने जो भरोसा नई कमेटी पर जताया है उम्मीद है उस पर हम लोग खरे उतरेंगे। चेयरमैन डा. विनय खंडेलवाल ने उपस्थित सभी अथितियों का धन्यवाद दिया और जल्द ही प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन का वादा भी किया।

संबंधित समाचार