मुरादाबाद: कोहरे में हाईवे पर टकराए कई वाहन, चार लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/पाकबड़ा/अमृत विचार। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण कोहरे के कारण हादसा हो गया। रामपुर की ओर से आ रहे चार वाहन पीछे से एक-दूसरे से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक का हेल्पर तो बुरी …

मुरादाबाद/पाकबड़ा/अमृत विचार। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण कोहरे के कारण हादसा हो गया। रामपुर की ओर से आ रहे चार वाहन पीछे से एक-दूसरे से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक का हेल्पर तो बुरी तरह से फंस गया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे निकालकर सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। जिस कारण करीब दो घंटे बाद यातायात सुचारू रूप से चालू हो सका।

हादसा भोर के पहर पाकबड़ा थाना क्षेत्र में हाईवे पर पाकबड़ा पुल पर हुआ। रविवार को भोर के पहर भीषण कोहरा होने के कारण वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे। बताते हैं कि उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के काशीपुर निवासी दीनू ट्रक चालक है और फरमान हेल्पर हैं। शनिवार की रात को वह बजरी लादकर गाजियाबाद जा रहे थे। घना कोहरा होने के कारण पुल से उतरते ही ट्रक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। जिससे आगे वाला ट्रक हाईवे पर खड़े छोटा हाथी से टकरा गया। इस बीच रामपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार पीछे से ट्रक में घुस गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। फरमान बुरी तरह से ट्रक में फंस गया और दीनू घायल हो गया। जबकि छोटा हाथी में सवार लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी विक्रम व उसका साथी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने ट्रक में फंसे फरमान को गंभीर हालत में बाहर निकाला। इस बीच सूचना पर ईएमटी दीपक कुमार व चालक चेतन एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। करीब दो घंटे बाद ट्रैफिक सुचारू रूप से चालू हो सका।

 

 

 

 

संबंधित समाचार