बरेली: बैंकिंग में 15 फरवरी से बदलाव, 38 हजार ग्राहकों को बैठना होगा सामंजस्य
अमृत विचार, बरेली। इलाहाबाद बैंक के 35 हजार खाताधारकों की मुश्किलें 15 फरवरी से बढ़ सकती है। नए नियम लागू होने की वजह से बैंक का आईएफएससी कोड से लेकर मोबाइल बैंकिंग संबंधी कई बदलाव लागू हो जाएंगे। अफसरों के मुताबिक ऐसा इसलिए होगा क्योंकि इलाहाबाद बैंक का विलय इंडियन बैंक में हो चुका है। …
अमृत विचार, बरेली। इलाहाबाद बैंक के 35 हजार खाताधारकों की मुश्किलें 15 फरवरी से बढ़ सकती है। नए नियम लागू होने की वजह से बैंक का आईएफएससी कोड से लेकर मोबाइल बैंकिंग संबंधी कई बदलाव लागू हो जाएंगे। अफसरों के मुताबिक ऐसा इसलिए होगा क्योंकि इलाहाबाद बैंक का विलय इंडियन बैंक में हो चुका है।
विलय के बाद इलाहाबाद बैंक के खाताधारकों के आईएफएससी कोड, मोबाइल बैंकिंग एप, चेक बुक और पासबुक में बदलाव किया गया है। इसको देखते हुए बैंक की ओर से इलाहाबाद बैंक के सभी खाताधारकों से नए बदलाव को 15 फरवरी से अपनाने की अपील की जा रही है। इसके लिए लिए बकायदा ग्राहकों के मोबाइल पर पिछले कई दिनों से संदेश भेजा जा रहा है।
डाउनलोड करना होगा indoASIS मोबाइल बैंकिंग एप
ऑनलाइन बैंकिंग के लिए इलाहाबाद बैंक के खाताधारकों को अब indoASIS ऐप डाउनलोड करना होगा। 15 फरवरी 2021 की सुबह 9:00 बजे से इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इंटरनेट बैंकिंग के लिए http://indianbank.net.in का इस्तेमाल करना होगा। जबकि चेक बुक और पासबुक के प्रयोग को 6 महीने या इसकी समाप्ति ( जो भी पहले हो) तक कर सकते हैं। इंडियन बैंक प्रारूप में नई पासबुक 15 फरवरी से जारी होगी। नई पासबुक अपनी शाखा से हासिल कर सकते हैं।
ऐसे पाएं नया आईएफएससी कोड
नया आईएफएससी कोड पाने के लिए अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से ग्राहक ifsc(space)(old ifsc ) 92688 01962 पर एसएमएस करें। इसके अलावा आरटीजीएस, एनईएफटी व आईएमएसपी के लिए इंडियन बैंक के IDIB से शुरू होने वाले आईएफएससी का प्रयोग करना होगा। अधिक जानकारी टोल फ्री नंबर 1800 425 00000 पर ली जा सकेगी। इसके अलावा विभागीय बेवसाइट www.indianbank.in/amalgamation को लॉगइन कर भी नया आईएफएससी कोड हासिल कर सकते हैं।
