देहरादून: बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई को खुलेंगे
देहरादून,अमृत विचार। विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए इस वर्ष 18 मई को खुलेंगे। बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को नरेंद्रनगर स्थित टिहरी राजवंश के दरबार में बदरीनाथ मंदिर को खोले जाने का मुहूर्त निकाला गया। चारधाम देवस्थानम बोर्ड से जुड़े सूत्रों के मुताबिक भगवान विष्णु को …
देहरादून,अमृत विचार। विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए इस वर्ष 18 मई को खुलेंगे। बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को नरेंद्रनगर स्थित टिहरी राजवंश के दरबार में बदरीनाथ मंदिर को खोले जाने का मुहूर्त निकाला गया।
चारधाम देवस्थानम बोर्ड से जुड़े सूत्रों के मुताबिक भगवान विष्णु को समर्पित बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई को ब्रह्म मुहूर्त में सवा चार बजे खुलेंगे। चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट पिछले साल शीतकाल के लिए 19 नवंबर को बंद हुए थे। बदरीनाथ सहित चारधामों के कपाट हर साल अक्टूबर-नवंबर में सर्दियों में बंद हो जाते हैं जो अगले साल फिर अप्रैल-मई में खुलते हैं।
