बरेली: कोचिंग गई 10वीं की छात्रा का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज
अमृत विचार, बरेली। कोचिंग गई 10वीं की छात्रा का सरेराह अपहरण कर लिया गया। शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो छात्रा की मां ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। रात तक पुलिस को उनका सुराग नहीं लगा था। गंगापुर …
अमृत विचार, बरेली। कोचिंग गई 10वीं की छात्रा का सरेराह अपहरण कर लिया गया। शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो छात्रा की मां ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। रात तक पुलिस को उनका सुराग नहीं लगा था।
गंगापुर की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी बेटी 10वीं की छात्रा है। वह 14 फरवरी को कोचिंग पढ़ने गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। महिला का आरोप है कि उनकी बेटी का सिकलापुर ताड़ीखाना निवासी सागर, उसके भाई श्याम और उसकी मां ने अपहरण कर लिया है।
छात्रा के गायब होने के बाद से उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। सागर का नंबर भी बंद है। पीड़िता की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को एसएसपी के आदेश के बाद आरोपियों पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
