बरेली: …जब चोरों के साथ-साथ उन्हें पीटने वालों के खिलाफ भी दर्ज हो गई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली।  पुलिस ने गंभीर हालत में एक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही उन्हें बेरहमी से पीटने वालों के खिलाफ भी जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है। इज्जतनगर के बन्नूवाल कॉलोनी निवासी नन्दन सिंह मेहरा ने बताया कि सोमवार …

अमृत विचार, बरेली।  पुलिस ने गंभीर हालत में एक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही उन्हें बेरहमी से पीटने वालों के खिलाफ भी जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है।

इज्जतनगर के बन्नूवाल कॉलोनी निवासी नन्दन सिंह मेहरा ने बताया कि सोमवार रात करीब 1 बजे दो युवक कॉलोनी के बाहर घूम रहे थे। लोगों ने देखा कि एक मकान में घुसने की कोशिश कर रहा है। यह देखकर लोगों ने दोनों को दबोच लिया और पीटना शुरू कर दिया। इससे हंगामा मचा तो और लोग भी जाग गए और लोगों ने दोनों को जमकर पीटा। कॉलोनी के लोगों की पिटाई से एक युवक की हालत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद मंगलवार की सुबह दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

इज्जतनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पकड़े गए संदिग्धों के नाम रेहान और शाहरूख है। मारपीट में रेहान की हालत गंभीर बताई जा रही है। उससे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे आरोपी को पुलिस ने चोरी करने के प्रयास के आरोप में जेल भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने चारों को पीटने वालों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। उन्हें पीटने वालों की पहचान भी की जा रही है।

पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
रेहान की पत्नी सबा का आरोप है कि मंगलवार सुबह इज्जतनगर पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि उसका पति महानगर एक निजी अस्पताल में भर्ती है। जिसके बाद परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सबा ने कहा है कि उसके पति को पुलिस कर्मियों ने ही पीटा है और वह रात भर थाने में ही थे। पुलिस की पिटाई से ही वह घायल हुए है। वहीं रेहान की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने दिए 7 हजार रुपये
रेहान की हालत ज्यादा खराब होने की सूचना पर इज्जतनगर पुलिस मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे जिला अस्पताल में पहुंची। जहां उन्होंने रेहान के हालत के बारे में जानकारी ली। डाक्टर ने उन्हें बताया कि घायल की हालत गंभीर है। उन्होंने पुलिस को उसके सीटी स्कैन कराने की बात कहीं। इस पर पुलिस ने उसके परिवार को सात हजार रुपये दिए और फिर उसे इलाज के लिए सिविल लाइंस के अस्पताल में भर्ती कराया।

चोरी करने वाले दो संदिग्धों को लोगों ने पकड़ लिया था। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। इसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट करने वालों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है।- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार