मुरादाबाद: अब कक्षा छह से ही मिलेगी रोजगारपरक शिक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। अभी तक रोजगारपरक शिक्षा के लिए छात्रों को तकनीकी संस्थानों में भारी भरकम शुल्क देकर शिक्षा प्राप्त करनी पड़ती थी। लेकिन, अब नई शिक्षानीति के तहत छात्र-छात्राओं को उनके रुचि वाले विषयों में व्यवसायिक शिक्षा देने की कवायद शासन शुरू करने जा रहा है। अब कक्षा छह से ही माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों …

मुरादाबाद,अमृत विचार। अभी तक रोजगारपरक शिक्षा के लिए छात्रों को तकनीकी संस्थानों में भारी भरकम शुल्क देकर शिक्षा प्राप्त करनी पड़ती थी। लेकिन, अब नई शिक्षानीति के तहत छात्र-छात्राओं को उनके रुचि वाले विषयों में व्यवसायिक शिक्षा देने की कवायद शासन शुरू करने जा रहा है। अब कक्षा छह से ही माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को व्यवसायिक शिक्षा दी जाएगी। इससे छात्र स्वयं का व्यापार और नौकरी हासिल कर अपना भविष्य संवार सकेंगे।

राजकीय हाइस्कूल बहोरनपुर की प्रधानाचार्य श्वेता पूठिया ने बताया कि जिले के 11 स्कूलों में व्यवसायिक ट्रेड उपलब्ध हैं। इनमें छात्रों को केवल लिखित शिक्षा ही दी जाती है। प्रशिक्षक के अभाव में प्रायोगिक ज्ञान से छात्र वंचित हो रहे हैं। हालांकि अभी तक कक्षा 10 के बाद छात्र तकनीकी शिक्षा में डिप्लोमा हासिल करते थे। लेकिन, अब नई शिक्षानीति के तहत माध्यमिक स्कूलों में कक्षा छह से ही छात्रों को व्यवसायिक शिक्षा दी जाएगी, जिससे कम पढ़ाई करने वाले छात्र भी विभिन्न विषयों में प्रशिक्षित होकर अपनी आजीविका चला सकेंगे।

हफ्ते में दो दिन दी जाएगी ट्रेनिंग
छात्रों की रुचि के अनुसार संबंधित विषयों की हफ्ते में दो दिन ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें छात्रों को ट्रेनिंग के लिए संबंधित विषय के प्रशिक्षकों के पास ले जाया जाएगा। विशेषज्ञ इन्हें व्यवसायिक बारीकियां सिखाएंगे।

कार्य के अधार पर दी जाएगी डिग्री
कार्य के आधार पर छात्रों को डिग्री दी जाएगी, जिसमें कक्षा छह से आठवीं तक के छात्रों को उनके कार्य के आधार ग्रेड दिए जाएंगे। वहीं 9वीं से 12वीं के छात्रों को कार्य के आधार पर डिप्लोमा दिया जाएगा।

बहोरनपुर राजकीय हाइस्कूल प्रधानाचार्या श्वेता पूठिया ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत व्यवसायिक शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है, जिससे छात्रों को नौकरी और अपना व्यपार शुरू करने में मदद मिलेगी। इसके लिए छात्रों को विभिन्न ट्रेडों की जानकारी दी जाएगी। विभाग ने स्कूलों में व्यवसायिक शिक्षा की कवायद शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार