मुरादाबाद: संपत्ति के लालच में सौतन कराना चाहती है पति की हत्या, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत
मुरादाबाद, अमृत विचार। संपत्ति हड़पने के चक्कर में सौतन अपने बेटे के साथ मिलकर पति ही हत्या कराना चाहती है। फर्जीवाड़ा करके संपत्ति की वसीयत अपने नाम कराने का प्रयास कर चुके हैं। इसकी शिकायत कई बार भोजपुर थाने में की लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने कटघर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। संपत्ति हड़पने के चक्कर में सौतन अपने बेटे के साथ मिलकर पति ही हत्या कराना चाहती है। फर्जीवाड़ा करके संपत्ति की वसीयत अपने नाम कराने का प्रयास कर चुके हैं। इसकी शिकायत कई बार भोजपुर थाने में की लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने कटघर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलसाना निवासी सायबा ने एसएसपी को पत्र दिया। सायबा का कहना था कि उसका निकाह मोबीन के साथ हुआ था। बाद में उसे पैरालाइस हो गया। अब पति रामपुर दोराहे पर सौतन के साथ रहता है। काफी समय पहले वह अपने पति को देखने रामपुर दोराहे स्थित घर गई थी तो सौतन व उसके बेटों ने मारपीट की। पड़ोसियों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। इस मामले की शिकायत उसने भोजपुर थाने में भी की लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है।
सायबा के अनुसार वह रिश्तेदारों से उधार लेकर पति का उपचार करा रही है। जबकि सौतन व उसका बेटा फर्जीवाड़ा करके पति की संपत्ति हड़पने के प्रयास कर रहे हैं। उसने शक जताया कि संपत्ति की वसीयत होने के बाद दोनों उसके पति की हत्या भी करा सकते हैं। पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद एसएसपी ने कटघर पुलिस को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
