स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नामेंट में बरसे भारतीय मुक्केबाजों के मुक्के, बढ़ाए पदक की तरफ कदम
नई दिल्ली। ज्योति गुलिया (51 किलो) ने बुल्गारिया के सोफिया में चल रहे 72वें स्ट्रांजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट में दो बार की विश्व चैम्पियन कजाखस्तान की नाजिम काइजेबी को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। विश्व युवा चैम्पियन 2017 ज्योति गुलिया ने 2014 और 2016 की सीनियर विश्व चैम्पियनशिप विजेता काइजेबी को 3 . …
नई दिल्ली। ज्योति गुलिया (51 किलो) ने बुल्गारिया के सोफिया में चल रहे 72वें स्ट्रांजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट में दो बार की विश्व चैम्पियन कजाखस्तान की नाजिम काइजेबी को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। विश्व युवा चैम्पियन 2017 ज्योति गुलिया ने 2014 और 2016 की सीनियर विश्व चैम्पियनशिप विजेता काइजेबी को 3 . 2 से मात दी।
???????? ???! ??
???????? ?- ???????
?: ?? #Deepak (52kg) defeated Olzhas B ??
?: ?? #NaveenKumar (91kg) defeated Darius F ??
?: ?? @jyotiguliaboxer (51kg) defeated Tetiana K ??
Way to go, champs! ?#PunchMeinHaiDum pic.twitter.com/iujWMcglmD
— Boxing Federation (@BFI_official) February 23, 2021
हरियाणा की यह मुक्केबाज 2019 की राष्ट्रीय चैम्पियन भी है। अब उसका सामना रोमानिया की पेरिजोक लाकरामियोआरा से होगा। पुरूष वर्ग में नवीन कुमार (91 किलो) फ्रांस के विलफ्राइड फ्लोरेंटिन से 5 . 0 से हार गए जबकि अंकित खताना (75 किलो) को बेलारूस के विक्टर डी ने 3 . 2 से हराया। लाइट हैवीवेट (81 किलो) में सचिन कुमार को आर्मेनिया के गोर एन ने 5 . 0 से मात दी । टूर्नामेंट में 30 देशों के मुक्केबाज भाग ले रहे हैं । भारत ने अपनी 12 सदस्यीय टीम भेजी है।
लगातार दूसरे साल अंडर 19 यूरोपीय चैम्पियनशिप रद्द
नियोन (स्विटजरलैंड)। सालाना अंडर 19 महिला और पुरूष फुटबॉल यूरोपीय चैम्पियनशिप लगातार दूसरे साल रद्द कर दी गई। युएफा ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच सरकार के नियमों के मद्देनजर यह फैसला लेना पड़ा । युएफा ने कहा ,” इस टूर्नामेंट के लिये टीमों की यात्रा और उनके रहने का बंदोबस्त कर पाना कठिन था ।” इसमें पुरूष टूर्नामेंट में 50 से ज्यादा देशों को भाग लेना था जबकि आठ टीमों का फाइनल 30 जून से रोमानिया में होना था । महिला क्वालीफायर अप्रैल में खेले जाने थे जबकि फाइनल बेलारूस में जुलाई में होना था।
