बरेली: सशस्त्र सुरक्षा बल के कोचों में यात्रा करेंगे वैष्णों देवी के भक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। वैष्णों देवी के भक्तों के लिए यह एक अच्छी खबर है। रेलवे की तरफ से कल से दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जो सीतापुर-बरेली जंक्शन होती हुई जम्मूतवी के लिए जाएंगे। इसमें सबसे खास बात यह है कि इन ट्रेनों में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) स्पेशल कोच लगाए …

अमृत विचार, बरेली। वैष्णों देवी के भक्तों के लिए यह एक अच्छी खबर है। रेलवे की तरफ से कल से दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जो सीतापुर-बरेली जंक्शन होती हुई जम्मूतवी के लिए जाएंगे। इसमें सबसे खास बात यह है कि इन ट्रेनों में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) स्पेशल कोच लगाए गए हैं। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने जम्मू तवी के लिए दो ट्रेनों का संचालन किया है। यह ट्रेनें गुवाहटी से आएंगी।

पहली (05657) गुवाहटी-जम्मूतवी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 26 फरवरी को गुवाहटी से चलेगी। यह ट्रेन 27 फरवरी को रात 12:02 बजे बरेली जंक्शन पर पहुंचेगी। इस ट्रेन में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कोच लागाए गए हैं। इसी के साथ दूसरी ट्रेन (05957) न्यूतिनसुकिया-जम्मूतवी एक्सप्रेस तिनसुकिया से 27 फरवरी को रवाना होगी। 28 फरवरी की रात यह ट्रेन भी 12:02 बजे बरेली जंक्शन पहुंच जाएगी। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए आरपीएफ स्पेशल कोच लागाए गए हैं।

इससे साफ है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए रेलवे एक नई दिशा में कार्य कर रहा है। दोनों ट्रेने अपने-अपने गंतव्य से चलकर बाया सीतापुर बरेली, मुरादाबाद होती हुई जम्मू तवी के लिए रवाना होगी। इन ट्रेनों के संचालन से वैष्णों देवी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खासी सुविधा होने वाली है।

संबंधित समाचार