जो बाइडेन ने वीजा प्रतिबंध संबंधी ट्रंप का आदेश किया रद्द, कही ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान कुछ वीजा पर प्रतिबंध लगाने के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश को रद्द कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ की ओर से बुधवार को जारी बयान में बाइडेन ने कहा, “ यह फैसला अमेरिका के हित में नहीं था। इसके …

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान कुछ वीजा पर प्रतिबंध लगाने के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश को रद्द कर दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ की ओर से बुधवार को जारी बयान में बाइडेन ने कहा, “ यह फैसला अमेरिका के हित में नहीं था। इसके उलट यह अमेरिकी लोगों के लिए दिक्कतें उत्पन्न करने वाला फैसला था। इसने अमेरिका के नागिरकों और वैध स्थानीय निवासियों को उनके परिवारों से मिलने से रोका तथा अमेरिकी व्यवसायों को नुकसान पहुंचाया।”

गौरतलब है कि  ट्रंप ने जून 2020 में यह कहते हुए प्रतिबंध लगा दिये थे कि कोरोना वायरस महामारी के कारण भारी बेरोजगारी के बीच अमेरिकी कर्मचारियों के हितों को बचाना जरूरी है। इन प्रतिबंधों के तहत अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के प्रयास के तहत गैर-प्रवासी कार्य वीजा की कुछ श्रेणियों को निलंबित कर दिया था।

सूची में उच्च तकनीक वाले उद्योगों में काम के लिए एच -1 बी वीजा और कम कौशल वाले श्रमिकों, प्रशिक्षुओं, शिक्षकों और कंपनी के स्थानांतरण संबंधी वीजा शामिल हैं। जो बाइडेन ने पद ग्रहण करने के बाद से कई प्रतिबंधात्मक उपायों को आसान कर दिया है जो ट्रंप की ‘जीरो टॉलरेंस’ आव्रजन नीति का हिस्सा थे।

अमेरिका में कोविड महामारी राष्ट्रीय आपातकाल बढाने की घोषणा
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने देश में लगे कोविड-19 महामारी राष्ट्रीय आपातकाल को फिर से बढ़ाने की घोषणा की है। बाइडेन ने बुधवार को व्हाइट हाउस में जारी विज्ञप्ति में कहा, “मैंने 13 मार्च 2020 घोषित महामारी के नोटिस को प्रकाशित करने के लिए संघीय रजिस्टर को भेज दिया है। जो कि एक मार्च 2020 देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के विषय में एक मार्च 2021 तक प्रभावी है।” उन्होंने कहा, “इस राष्ट्रीय आपातकाल को जारी रखने की जरूरत है और संघीय सरकार को पूरी क्षमता तथा सामर्थ्य के साथ कोविड -19 का मुकाबला तथा जवाब देना अनिवार्य है।” उन्होंने कहा कि देश में कोरोना वायरस महामारी से पांच लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

संबंधित समाचार