बाराबंकी: एसपी ने किया थाने का निरीक्षण, दिये सख्त निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जैदपुर, बाराबंकी, अमृत विचार। जैदपुर थाने के निरीक्षण के लिए गुरुवार को पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद पहुंचे। जहां पर उन्होंने थाने के वार्षिक निरीक्षण में आगंतुक कक्ष, मालखाना,हवालात सशस्त्रगार,कंप्यूटर कक्ष के साथ अभिलेखों को चेक किया। सुरक्षा कवच सिपाही की ठीक तरीके से पहन नही पाने पर कड़ी फटकार पड़ी। करीब 2 घंटे के निरीक्षण …

जैदपुर, बाराबंकी, अमृत विचार। जैदपुर थाने के निरीक्षण के लिए गुरुवार को पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद पहुंचे। जहां पर उन्होंने थाने के वार्षिक निरीक्षण में आगंतुक कक्ष, मालखाना,हवालात सशस्त्रगार,कंप्यूटर कक्ष के साथ अभिलेखों को चेक किया।

सुरक्षा कवच सिपाही की ठीक तरीके से पहन नही पाने पर कड़ी फटकार पड़ी। करीब 2 घंटे के निरीक्षण में एसपी ने सीओ और कोतवाल व पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर सभी विषयों पर चर्चा भी की।

इसके बाद एसपी ने एक साथ 12 लोगों को सुरक्षा कवच पहनने के लिए कहा। जिसमें दीवान सभाजीत व सिपाही धर्मपाल सही तरीके से सुरक्षा कवच पहन नहीं पाए। वही, सुरक्षा कवच को पहनने में कई व दीवन भी सिपाही भी एसपी के आदेश पर खरे नहीं उतर पाए। जिस पर एसपी ने जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि सही तरीके से सुरक्षा कवच पहन नहीं पाते हैं। किसी घटना की सूचना पर कैसे जाते होंगे। इसीलिए दंगा बवाल में चोट लग जाती है। थाने वापस लौट आते होंगे। फिर कहते हैं कि पुलिस का सामान ठीक नही है।

सुरक्षा कवच पुलिसकर्मियों को सही ढंग से पढ़ने के लिए सीओ भी लगे रहे।लेकिन मतहत सही तरीके से खरे नहीं उतर पाए। जिनको एसपी ने प्रेड में भेजने के लिए कहा है। निरीक्षण करने के बाद मीडिया से रूबरू पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने कहा की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रजिस्टर की जांच की गई है। सभी बीट के रजिस्टर चेक किए गए हैं।

क्षेत्र के अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए भी चर्चा हुई है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रामसूरत सोनकर,थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी,एसएसआई अभिमन्यु शुक्ला,दरोगा राजेश यादवअहमदपुर चौकी इंचार्ज, मुंशी संपूर्णानंद तिवारी, हिमांशू सिंह सहित पुलिस स्टाफ मौजूद था।

संबंधित समाचार