बरेली: महाराष्ट्र, केरल से आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य विभाग तैयार कर रहा सूची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। महाराष्ट्र एवं केरल राज्य में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण बढ़ने की आशंका को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रदेश में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शासन ने अधिक संक्रमण वाले प्रदेशों से आने वाले यात्रियों …

अमृत विचार, बरेली। महाराष्ट्र एवं केरल राज्य में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण बढ़ने की आशंका को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रदेश में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शासन ने अधिक संक्रमण वाले प्रदेशों से आने वाले यात्रियों को सात दिन तक क्वारंटाइन करने का निर्देश दिया है। हवाई मार्ग, रेल या बस से आने वाले यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच को आवश्यक किया गया है।

महाराष्ट्र, केरल से आने वाले यात्रियों की सूची रेलवे विभाग, परिवहन विभाग सर्विलांस टीम को उपलब्ध कराएंगा, जिससे यात्रियों की कोरोना संक्रमण की जांच हो सके। नगरीय क्षेत्रों में मोहल्ला निगरानी समिति तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम निगरानी समितियां नजर रखेंगी। स्वास्थ्य इकाइयों या निगरानी समितियों को किसी क्षेत्र में एक्यूट रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन के रोगियों की संख्या अधिक मिलने पर कम्युनिटी सर्विलांस के साथ रैंडम सैपलिंग पर जोर दिया जाएगा।

जिले में कोरोना की जांच के लिए एमएमयू, अन्य टीमों के साथ स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार हैं। फतेहगंज टोल प्लाजा पर बाहर से आने वाले यात्रियों पर भी लगातार नजर रखी जा रही। -डा.रंजन गौतम, जिला सर्विलांस अधिकारी

संबंधित समाचार